NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर पुसौर में मैराथन समीक्षा बैठक
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर पुसौर में मैराथन समीक्षा बैठक
रायगढ़

शिक्षा गुणवत्ता सुधार को लेकर पुसौर में मैराथन समीक्षा बैठक

संकुल प्राचार्यों एवं शैक्षिक समन्वयकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2026 12:45 am
By lochan Gupta August 26, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और आगामी वार्षिक परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकासखंड पुसौर में शिक्षा विभाग की मैराथन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के दिशा-निर्देश एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री श्यामनंदन साहू के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री भुवनेश्वर पटेल ने विकासखंड के सभी 25 विद्यालयों के प्राचार्यों, संकुल प्राचार्यों एवं 31 संकुलों के शैक्षिक समन्वयकों के साथ विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
विद्यालयों में वीएसके एप पर पंजीयन एवं उपस्थिति, सीजी स्कूल में पंजीयन और अवकाश की नियमित स्वीकृति, स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी की स्थिति, पाठ्यक्रम पूर्णता, पुस्तकों की स्कैनिंग एवं ऑनलाइन वितरण, जाति प्रमाणपत्र निर्माण, जर्जर विद्यालय भवन, शौचालय स्वीकृति तथा मध्यान्ह भोजन व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने प्रत्येक विद्यालय से कमजोर विद्यार्थियों के चिन्हांकन और उनके लिए अतिरिक्त कक्षाओं के संचालन की जानकारी ली। विशेष रूप से कक्षा 10वीं एवं 12वीं के कमजोर विद्यार्थियों को चिन्हांकित कर सातवें कालखंड में अतिरिक्त कक्षा संचालित करने के निर्देश दिए गए। वहीं मेरिट में स्थान बनाने की क्षमता रखने वाले विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें बेहतर परिणाम के लिए प्रोत्साहित करने और उनके लिए विशेष शैक्षणिक योजना तैयार करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने की दिशा में भी चर्चा हुई। प्रत्येक क्षेत्र से एक प्राथमिक एवं एक माध्यमिक शाला को आदर्श शाला के रूप में विकसित करने, उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने तथा शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने को लेकर भी बैठक में विशेष निर्देश दिए गए। प्रत्येक शनिवार को कक्षा 5वीं के विद्यार्थियों के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय, एकलव्य एवं उत्कर्ष की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष कक्षाएं संचालित करने को कहा गया। इसी प्रकार कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय साधन-सह-प्रावीण्य छात्रवृत्ति, प्रयास एवं श्रेष्ठा जैसी परीक्षाओं में चयन के लिए नियमित विशेष कक्षाएं आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा प्रार्थना के समय माइक एवं पेन ड्राइव के उपयोग, विद्यालयों के नियमित निरीक्षण तथा मध्यान्ह भोजन तैयार करते समय आवश्यक सावधानियों को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपस्थित अधिकारियों ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों से कहा कि वे विद्यालयों में योजनाओं के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी करें और विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। बैठक में सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष सिन्हा, उतर सिदार, सभी संकुल प्राचार्य एवं सभी संकुल शैक्षिक समन्वयक उपस्थित रहे।

You Might Also Like

पंचायत स्तर पर ही निपटाए अविवादित नामांतरण एवं बंटवारा प्रकरण

कांग्रेस प्रत्याशी विद्यावती सिदार ने बंजारी मंदिर में पूजा अर्चना कर लिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री का प्रवास उर्मिला के परिवार के लिए लेकर आया खुशियों की सौगात

ऑक्सीजन हो रही है कम, चलो पौधे लगाएं हम

ब्लास्टिंग के कंपन से घरों में दरारें

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की कानून व्यवस्था की समीक्षा, अवैध पार्किंग पर लगातार करें कार्रवाई, ब्लैक स्पॉट का होगा ऑडिट
Next Article नवाचार से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान

खबरें और भी है....

एनटीपीसी ठेकेदार के घर चोरों का धावा, 10 लाख नकद व महंगी स्कॉच ले उड़े बदमाश
केलो डैम का जलस्तर बढऩे से खोले गए 6 गेट, चक्रपथ डूबा
बकायादारों पर गिरी बिजली विभाग की गाज, 32 उपभोक्ताओं की कटी लाइन, 56 ने मौके पर जमा किए 14 लाख
जिले के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण महाअभियान तेज, बालिकाओं को मिल रहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच
नवाचार से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान

Popular Posts

एनटीपीसी ठेकेदार के घर चोरों का धावा, 10 लाख नकद व महंगी स्कॉच ले उड़े बदमाश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?