रायगढ़। शहर के छातामुड़ा चौक से सारंगढ़ जाने वाले मार्ग पर सौरभ इलेक्ट्रानिक के सामने मुख्य मार्ग पर ट्रेलर के चपेट में आने से बिजली मिस्त्री के युवा पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटनाकारित चालक ट्रेलर छोडक़र फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के ग्राम कोड़ातराई निवासी छबिनाथ साहू पिता हेमकुमार साहू (20 वर्ष) आईटीआई की पढ़ाई पुरी करने के बाद इलेक्ट्रानिक काम करता था। ऐसे में सोमवार को सुबह किसी काम से दूसरे की बाइक लेकर रायगढ़ आया था, जहां से काम खत्म होने के बाद दोपहर में वापस अपने गांव कोड़ातराई जा रहा था। इस दौरान छातामुड़ा चौक से सारंगढ़ मार्ग पर स्थित सौरभ इलेक्ट्रानिक्स के सामने ट्रेलर की जबरदस्त ठोकर से बाइक सवार बुरी तरह कुचल गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक दूर जा गिरी। हादसे होते देखा आसपास के व्यवसायी व अन्य लोग मौके पर पहुंच गए, तब ट्रक चालक ने मौका देखकर वाहन को छोडकऱ फरार हो गया। ऐसे में लोगों इसकी सूचना जूटमिल पुलिस को दिया, इससे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा तैयार कर घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया और शव को मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा, जहां देर शाम को मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। वहंीं पुलिस का कहना है कि परिजनों की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत
ट्रेलर जब्त, चालक फरार, बिजली मिस्त्री के घर पसरा मातम



