NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जंगली सुअर का शिकार करने बिछाया था करंट प्रवाहित तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जंगली सुअर का शिकार करने बिछाया था करंट प्रवाहित तार
रायगढ़

जंगली सुअर का शिकार करने बिछाया था करंट प्रवाहित तार

चपेट में आकर 2 मवेशियों की मौत, वन विभाग के हत्थे चढ़ा शिकारी

lochan Gupta
Last updated: August 24, 2026 12:25 am
By lochan Gupta August 24, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले में जंगली सुअर का शिकार करने के लिए शिकारियों ने वन क्षेत्र से गुजर रहे 11 केवी हाईटेंशन तार से हुकिंग कर जीआई तार बिछाया था। इसकी चपेट में आने से दो पालतू गायों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने जांच शुरू की और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मामला रेंगालपाली सर्किल के छोटे हरदी वन क्षेत्र का है। वन विभाग को सूचना मिली थी कि छोटे हरदी वन क्षेत्र के कक्ष क्रमांक 1026 ओए में 11 केवी विद्युत हाईटेंशन लाइन से जीआई तार जोडक़र वन्यप्राणी जंगली सुअर का शिकार करने के लिए करंट प्रवाहित तार बिछाया गया है। सूचना के बाद वन अमले की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। इस दौरान मौके से जीआई तार बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि इसी तार की चपेट में आने से दो पालतू गायों की करंट लगने से मौत हो गई थी। आसपास पूछताछ करने पर गौरांग गुप्ता (34), कृष्ण यादव, कुश कुमार सांवरा और उमेश गुप्ता, सभी निवासी छोटे हरदी, संदिग्ध के रूप में सामने आए। इसके बाद वन अमले ने शनिवार को चारों संदिग्धों के घर दबिश दी। चारों को पूछताछ के लिए वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया।
संदिग्धों से पूछताछ में उमेश, कृष्ण और कुश कुमार ने बताया कि गौरांग ने वन्यप्राणी के शिकार के लिए 11 केवी विद्युत लाइन से जीआई तार की हुकिंग कर उसे वन क्षेत्र में बिछाया था। इसके बाद वन अमले ने गौरांग से पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के उल्लंघन के मामले में धारा 9, 39, 50, 51 और 52 के तहत कार्रवाई करते हुए गौरांग को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे रिमांड पर जेल भेज दिया।
वर्जन
सूचना मिलने के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। पूछताछ में उसने वन्यजीव के शिकार के लिए करंट प्रवाहित तार लगाने की बात स्वीकार की है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वन अपराध से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें।
संजय लकड़ा, वन परिक्षेत्र अधिकारी, रायगढ़

You Might Also Like

संत निरंकारी मिशन ने चलाया स्वच्छता अभियान, सोनूमुड़ा तालाब की सफाई की गई

रायगढ़ सीट से अनिल अग्रवाल ने विधानसभा चुनाव में की दावेदारी

55 ली. महुआ शराब व पल्सर बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार

शादी में देरी होने पर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई थी फांसी

राम सप्ताह कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छाल की जर्जर सडक़ पर थमी रफ्तार, जाम से फूटा लोगों का गुस्सा
Next Article छाल तहसील न्यायालय के ‘विरोधाभासी’ फैसलों पर उठे सवाल!

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?