NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी
रायपुर

दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी

जेन-जेड टीम में छत्तीसगढ़ का इकलौता चेहरा

lochan Gupta
Last updated: August 23, 2026 12:12 am
By lochan Gupta August 23, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। 2005 बैच के आईएएस अधिकारी रहे ओपी चौधरी को बीजेपी ने अपने महत्वाकांक्षी जेन-जेड आउटरीच प्रोग्राम की केंद्रीय टीम में शामिल किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में 2029 मिशन को लेकर शुरू किए गए इस विशेष अभियान का मकसद पहली बार वोट करने वाले युवा मतदाताओं को साधना है। पार्टी का आंकलन है कि 2029 तक देश में करीब 22प्रतिशत वोटर जेन-जेड होंगे, जो चुनावी रणनीति का सबसे अहम वर्ग होगा। इसी रणनीति के तहत ओपी चौधरी को राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई है।

 

दो प्रधानमंत्रियों के भरोसेमंद

ओपी चौधरी की सबसे बड़ी खासियत ये है कि वे दो प्रधानमंत्रियों के विश्वास पर खरे उतरे हैं। कलेक्टर रहते हुए उनके नवाचारों और सुशासन मॉडल के लिए उन्हें पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह के हाथों राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। दंतेवाड़ा में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उनके काम ‘शिक्षा के बस्तर मॉडल’ को देशभर में सराहा गया था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन पर भरोसा जताया है। इससे पहले जनवरी 2025 में दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘विकसित भारत – यंग लीडर्स डायलॉग’ में 28 राज्यों में से सिर्फ छत्तीसगढ़ के युवा मंत्री के तौर पर ओपी चौधरी को आमंत्रित किया गया था। वहां उन्हें पीएम मोदी के साथ अगली पंक्ति में बैठने का सम्मान मिला था, जहां उनके साथ केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, धर्मेंद्र प्रधान जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

क्यों चुना गया ओपी चौधरी को?

पार्टी सूत्रों के मुताबिक ओपी चौधरी की छवि एक युवा, टेक-सेवी और आईएएस बैकग्राउंड वाले नेता की है, जो जेन-जेड से सीधे कनेक्ट कर सकते हैं। वे आईआईटी की पृष्ठभूमि से आते हैं। प्रशासनिक अनुभव के साथ युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। छत्तीसगढ़ में वित्त विभाग में किए गए उनके रिफॉर्म – ई-कोष मॉडर्नाइजेशन, स्पेशल कैपिटल असिस्टेंस में देश में नंबर-1 लाने जैसे कामों को केंद्र ने नोट किया है।बीजेपी का संदेश है कि असली जेन-जेड देश निर्माता, इनोवेटर और नेशन मेकर है। इस संदेश को डिजिटल प्लेटफॉर्म और विश्वविद्यालयों में ‘वन डे वन यूनिवसिटी’ कार्यक्रम के जरिए युवाओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ओपी चौधरी जैसे युवा नेताओं पर होगी। रायगढ़ से लेकर दिल्ली तक, कलेक्टर से लेकर केंद्रीय टीम तक का ये सफर ओपी चौधरी के बढ़ते राष्ट्रीय कद को दर्शाता है।

You Might Also Like

2028-29 तक पूरा छग होगा बाल विवाह मुक्त : सीएम साय

चोरी की स्पोर्ट्स बाइक पर मौज-मस्ती, नाबालिग सहित 4 गिरफ्तार

राज्योत्सव और रायपुर बंद को लेकर आईजी-एसएसपी ने ली बैठक, कानून व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, अधिकारियों को निर्देश

युवाओं के सपनों को लगेंगे पर, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

31 अगस्त से 15 सितम्बर तक 30 ट्रेनें रद्द, परिवर्तित मार्ग से चलेंगी कुछ गांडियां

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 4 किलो गांजा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार
Next Article गार्ड को गोली मारने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार

खबरें और भी है....

शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
गार्ड को गोली मारने वाला आरोपी बिहार से गिरफ्तार
दिल्ली दरबार में रायगढ़ के लाल का डंका, दो पीएम के भरोसेमंद बने ओपी चौधरी
4 किलो गांजा के साथ युवती सहित दो गिरफ्तार
कोरबा में शुरू हुआ देश का पहला 21 सीयूएम इलेक्ट्रिक शॉवेल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
शिक्षा समाज के विकास का मूल मंत्र, भावी पीढ़ी को शिक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी-सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?