NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बुचडख़ाना ले जाते मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, वाहन छोडक़र भागे तस्कर, अपराध दर्ज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बुचडख़ाना ले जाते मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, वाहन छोडक़र भागे तस्कर, अपराध दर्ज
रायगढ़

बुचडख़ाना ले जाते मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, वाहन छोडक़र भागे तस्कर, अपराध दर्ज

lochan Gupta
Last updated: August 22, 2026 12:05 am
By lochan Gupta August 22, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। मवेशी तस्करी का मामला सामने आया है। लैलूंगा थाना क्षेत्र में मवेशियों से भरी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पिकअप में लोड 9 मवेशी घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम लारीपानी निवासी लाभोराम चौहान (39) ने थाने में सूचना दी कि वह अपने खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान दुर्गापुर-लारीपानी के बीच मुख्य सडक़ किनारे मवेशियों से भरी एक पिकअप पलटी हुई दिखाई दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि झारखंड नंबर की पिकअप सडक़ पर पलटी हुई थी।
वाहन में 9 मवेशी लोड थे, जो हादसे में घायल हो गए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मवेशियों को कथित तौर पर भूखा-प्यासा और क्रूरता पूर्वक पिकअप में भरकर दूसरे राज्य के बूचडख़ाने ले जाया जा रहा था। मवेशियों को ओडिशा या झारखंड की ओर ले जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिवहन अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10 और 11 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस आरोपी चालक और मवेशियों की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

 

You Might Also Like

हत्या का संदेह जताते एएसपी से मिले मृतक के परिजन

किरोड़ीमल नगर में भाजपा की निकली नामांकन रैली

घरघोड़ा में फिर से सिल्लू की सरकार

नागर जोताई के सीजन में डीजल संकट° हंस पूल्स पेट्रोल पंप में उमड़ी किसानों की भीड़, घंटों लगी रहीं लंबी कतारें

शहर के समग्र विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान को लेकर महापौर ने ली बैठक

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article डोडक़ी नदी के तेज बहाव में बह गया पहाड़ी कोरवा, एक किमी दूर झाडिय़ों में मिला शव
Next Article परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं-सीएम साय

खबरें और भी है....

वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा अर्थव्यवस्था का रोडमैप
गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की दबिश, अवैध लकड़ी की चिराई पकड़ी, मशीन किया सील, स्टोरेज की भी जांच जारी
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं-सीएम साय
बुचडख़ाना ले जाते मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, वाहन छोडक़र भागे तस्कर, अपराध दर्ज
डोडक़ी नदी के तेज बहाव में बह गया पहाड़ी कोरवा, एक किमी दूर झाडिय़ों में मिला शव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा अर्थव्यवस्था का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?