NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा का फरार मुख्य खाईवाल समेत 3 गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा का फरार मुख्य खाईवाल समेत 3 गिरफ्तार
रायगढ़

ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा का फरार मुख्य खाईवाल समेत 3 गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: August 22, 2026 12:02 am
By lochan Gupta August 22, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। आईपीएल 2026 के दौरान पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले कई सटोरियों और खाईवालों को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने करीब चार महीने से फरार चल रहे मुख्य खाईवाल को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 4 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, आईपीएल 2026 के दौरान 9 अप्रैल को पुलिस ने बोईरदादर के शालिनी स्कूल रोड स्थित गुरुकृपा प्रोविजन स्टोर में दबिश दी थी। यहां पुलिस ने पंकज जयसिंह और जयदेव मित्रा को मोबाइल से आईपीएल मैच में हार-जीत पर पैसे का दांव लगवाते पकड़ा था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे मुख्य खाईवाल सानू बेरीवाल (32), निवासी पंचवटी कॉलोनी, चक्रधरनगर के लिए क्रिकेट सट्टा चलाते थे। सट्टे की रकम का लेन-देन यूपीआई के जरिए किया जाता था। इसके बाद 10 अप्रैल को साइबर और चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने पंचवटी नगर बोईरदादर में कशिश बलानी को उसके घर के बाहर मोबाइल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाते पकड़ा। पूछताछ में कशिश ने बताया कि वह करीब एक साल से सानू बेरीवाल के लिए क्रिकेट सट्टा चला रहा था। वह सट्टे की रकम का लेन-देन भी यूपीआई के जरिए करता था।

4 महीने से फरार थे आरोपी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में पहले गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि वे मुख्य आरोपी सानू बेरीवाल, मोहित संथालिया (19) और विजय कुमार देवांगन (43) के साथ मिलकर क्रिकेट सट्टे का काम करते थे। इसके बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए

इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि तीनों आरोपी शहर में मौजूद हैं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने सट्टा चलाने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उनके पास से 4 मोबाइल फोन जब्त किए। इसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

सट्टे के खिलाफ कार्रवाई जारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि सट्टा, जुआ और ऑनलाइन सट्टे से जुड़े लोगों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ के तहत ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

खाद की कालाबाजारी, 2 दुकानें सील

चाइल्ड पॉर्नोग्राफी अपलोड करने वाला युवक गिरफ्तार

विष्णु देव साय के एक वर्षीय कार्यकाल की सफलता पर जल भून रही है विपक्ष : सुमीत शर्मा

कर्ज में डूबे ग्रामीण ने की खुदकुशी

परमात्मा का ज्ञान संतो के सानिध्य में मिलता है : महाराज रामभजन दास

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ग्रामीण की गला घोटकर हत्या, बाप-बेटे को उम्र कैद
Next Article श्याम स्वीट्स, रमेश मद्रासी व दिनशॉ में फुड एवं सेफ्टी की दबिश

खबरें और भी है....

वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा अर्थव्यवस्था का रोडमैप
गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की दबिश, अवैध लकड़ी की चिराई पकड़ी, मशीन किया सील, स्टोरेज की भी जांच जारी
परीक्षाओं की शुचिता से कोई समझौता नहीं-सीएम साय
बुचडख़ाना ले जाते मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, वाहन छोडक़र भागे तस्कर, अपराध दर्ज
डोडक़ी नदी के तेज बहाव में बह गया पहाड़ी कोरवा, एक किमी दूर झाडिय़ों में मिला शव

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वर्ल्ड लीडर्स फोरम में सीएम साय ने रखा अर्थव्यवस्था का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?