NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रैफिक सुधारने कई जगहों पर लगेंगे सिग्नल, व्हीआईपी रोड में नए साइन-बोर्ड लगेंगे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ट्रैफिक सुधारने कई जगहों पर लगेंगे सिग्नल, व्हीआईपी रोड में नए साइन-बोर्ड लगेंगे
रायपुर

ट्रैफिक सुधारने कई जगहों पर लगेंगे सिग्नल, व्हीआईपी रोड में नए साइन-बोर्ड लगेंगे

ट्रैफिक सुधारने कई जगहों पर लगेंगे सिग्नल, व्हीआईपी रोड में नए साइन-बोर्ड लगेंगे

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 11:50 pm
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। कलेक्ट्रेट में पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में जिला सडक़ सुरक्षा समिति और नेकार्ड की बैठक हुई। इसमें शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की ट्रैफिक व्यवस्था और सडक़ सुरक्षा को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। अलग-अलग जगहों पर जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति को देखते हुए सडक़, डिवाइडर, सर्विस रोड और ट्रैफिक सिग्नल से जुड़े कामों की समीक्षा की गई। व्हीआईपी रोड पर नो पार्किंग, धीरे चलें, गति सीमा, रॉन्ग साइड न चलें और सावधान क्रॉसिंग जैसे संकेतक बोर्ड लगाने की बात कही गई। श्रीराम मंदिर तिराहा से मंदिर तक बने अस्थायी डिवाइडर को स्थायी करने का प्रस्ताव है। तेलीबांधा चौक से किंग्सवे होटल रोड तक डिवाइडर और तेलगानी नाका क्षेत्र में गैरेजों के विस्थापन पर भी चर्चा हुई। जरूरत के अनुसार सर्विस रोड चौड़ी करने और नए सर्विस रोड बनाने के काम पर भी विचार किया गया। ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए 7 जगहों पर नए सिग्नल लगाने की जरूरत बताई गई। इनमें द्रोणाचार्य स्कूल चौक-केनाल लिंकिंग रोड, कमल होटल के पास चौक, बोरियाकला तिराहा, अनुपम गार्डन चौक, धुप्पड़ पेट्रोल पंप के पास, एम्स गेट नंबर-4 के सामने और मंडी गेट तिराहा शामिल हैं। पंडरी कपड़ा मार्केट, पंडरी थाना के सामने दुबे कॉलोनी तिराहा और व्यास तालाब तिराहा क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। पुलिस कमिश्नर ने पुलिस और जिला प्रशासन को मिलकर ट्रैफिक सुधार के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। स्कूल और कॉलेज के आसपास कोटपा अधिनियम के तहत गुटखा-तंबाकू बेचने वाली दुकानों पर कार्रवाई करने को कहा गया। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर बस्तियों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बाजारों में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए टीम प्रहरी के माध्यम से कार्रवाई करने को भी कहा गया। बैठक में नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा, रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, डीसीपी ट्रैफिक एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा, एसीपी ट्रैफिक सतीश ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

सीएम जनदर्शन : साय से मिले सीजीपीएससी कैंडिडेट

सीएम साय ने सुरक्षाबलों के अदम्य साहस की सराहना की, दी बधाई

प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री साय

बीड़ी मांगने पर विवाद, नशे का झांसा देकर युवक की हत्या

गोंदिया-डोंगरगढ़ चौथी लाइन को मिली मंजूरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिलासपुर-यलहंका के मध्य चल रही साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का 26 से नियमित परिचालन
Next Article यूपीएससी सिविल सर्विस मेन्स परीक्षा, 5 दिनों तक चलेगी परीक्षा, 185 कैंडिडेट्स होंगे शामिल

खबरें और भी है....

डोडक़ी नदी के तेज बहाव में बह गया पहाड़ी कोरवा, एक किमी दूर झाडिय़ों में मिला शव
त्रुटिरहित ई-गिरदावरी के लिए कलेक्टर ने किया मैदानी निरीक्षण
श्याम स्वीट्स, रमेश मद्रासी व दिनशॉ में फुड एवं सेफ्टी की दबिश
ऑन लाईन क्रिकेट सट्टा का फरार मुख्य खाईवाल समेत 3 गिरफ्तार
ग्रामीण की गला घोटकर हत्या, बाप-बेटे को उम्र कैद

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
डोडक़ी नदी के तेज बहाव में बह गया पहाड़ी कोरवा, एक किमी दूर झाडिय़ों में मिला शव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?