NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एनएच पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की दबिश, सडक़ सुरक्षा पर प्रशासन सख्त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > एनएच पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की दबिश, सडक़ सुरक्षा पर प्रशासन सख्त
रायगढ़

एनएच पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की दबिश, सडक़ सुरक्षा पर प्रशासन सख्त

24 भारी वाहनों पर 49,300 रुपये जुर्माना, अतिक्रमण भी हटाए गए, ट्रक मालिक के खिलाफ हुई एफआईआर

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 12:20 am
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और राष्ट्रीय राजमार्ग पर सडक़ दुर्घटनाओं की आशंका को कम करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में यातायात व्यवस्था में सुधार तथा सडक़ किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने के उद्देश्य से गठित हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स ने छातामुड़ा चौक सहित प्रमुख मार्गों पर सघन जांच एवं कार्रवाई की। अभियान के दौरान यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले भारी वाहनों, अवैध पार्किंग और सडक़ किनारे किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध मौके पर ही कार्रवाई की गई।
एडीएम अपूर्व टोप्पो, डीएसपी यातायात उत्तम प्रताप सिंह, जिला परिवहन अधिकारी गौरव साहू और अनुविभागीय अधिकारी एनएच महेश गुप्ता के नेतृत्व में हुई संयुक्त कार्रवाई के दौरान सार्वजनिक मार्ग पर भारी वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित करने के मामले में एक ट्रक मालिक के खिलाफ थाना जूटमिल में भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 के तहत अपराध दर्ज किया गया। प्रशासन और पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्ग को बाधित करने अथवा यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान हाईवे किनारे नालियों के ऊपर अवैध रूप से कब्जा कर लगाए गए दो ठेलों को भी मौके से हटाया गया। इससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों के लिए सडक़ किनारे आवागमन को सुगम बनाने की दिशा में कार्रवाई की गई। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले 24 भारी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई। इन वाहनों से कुल 49 हजार 300 रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूला गया।

छातामुड़ा पर हुई बड़ी कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान वाहन मालिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि एफसीआई से लेकर छातामुड़ा चौक तक सडक़ के दोनों ओर किसी भी स्थिति में ट्रक खड़े न किए जाएं। अधिकारियों ने कहा कि सडक़ किनारे भारी वाहनों की पार्किंग से यातायात प्रभावित होने के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है, इसलिए निर्धारित स्थानों पर ही वाहनों को खड़ा किया जाए। सडक़ किनारे संचालित गैरेज संचालकों को भी अंतिम चेतावनी दी गई। उन्हें निर्देशित किया गया कि सार्वजनिक सडक़ पर भारी वाहन खड़ा कर मरम्मत का कार्य न किया जाए। सडक़ पर वाहन खड़ा कर मरम्मत करते पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़े करने वालों की खैर नहीं

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य सार्वजनिक मार्गों पर अनाधिकृत पार्किंग, अतिक्रमण तथा यातायात बाधित करने वाली गतिविधियों के विरुद्ध हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने वाहन मालिकों, गैरेज संचालकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे सडक़ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग की यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़ा कर आवागमन बाधित न करें।

You Might Also Like

शहर के होनहार आमान खान ने खेल व शिक्षा में रचा इतिहास. राष्ट्रीय बैडमिंटन रैंकिंग से हिंदू कॉलेज तक कायम की सफलता

बालिका छात्रावास घरघोड़ा में संविधान दिवस पर विधिक साक्षरता

रायगढ़ स्टेडियम के सामने भव्य पंडाल में विराजे विघ्नहर्ता

छीछोरउमरिया में विश्व शांति आलेख महिमा बाल लीला ब्रह्म यज्ञ, प्रारंभ

शंकर लाल अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेस नेता ने कलेक्टर से की शिकायत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा नशे का गोरखधंधा
Next Article देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस

खबरें और भी है....

देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
एनएच पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की दबिश, सडक़ सुरक्षा पर प्रशासन सख्त
रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा नशे का गोरखधंधा
सडक़ों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी, जिला मुख्यालय के चार व्यस्तम सडक़ों का होगा कायाकल्प
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का चंघोरी में हुआ मॉक ड्रिल, महानदी में फंसे लोगों को मोटरबोट से निकाला गया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?