NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा नशे का गोरखधंधा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा नशे का गोरखधंधा
रायगढ़

रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा नशे का गोरखधंधा

गांजा व नशीली दवा के साथ सात आरोपी गिरफ्तार, 18 किलो गांजा व नशीले दवा बरामद

lochan Gupta
Last updated: August 21, 2026 12:19 am
By lochan Gupta August 21, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले में चलाए जा रहे आपरेशन आघात के तहत आरपीएफ की टास्क फोर्स व जिला पुलिस ने अलग कार्रवाई में 18 किलो गांजा व नशीले इंजेक्शन व टेबलेट के साथ 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार विगत 18 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाइक पार्किंग के सामने तीन व्यक्ति अवैध रूप से गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। जिससे कोतवाली पुलिस, साइबर टीम एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी की गई। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर तीनों आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम त्रिनाथ मलिक पिता साधु मलिक 27 वर्ष, ओमप्रकाश राउत पिता पोरन राउत 20 वर्ष एवं सत्यव्रत मोहन्ती पिता भोगराज मोहन्ती 25 वर्ष, तीनों निवासी गिरीमा, थाना गोप, जिला पुरी, ओडिशा का होना बताया। वहीं आरोपियों के बैग की तलाशी लेने पर 15.1632 किलोग्राम गांजा, अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये तथा 3 नग मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिससे कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

नशीले इंजेक्शन व टैबलेट के साथ युवक गिरफ्तार

18 अगस्त को मुखबिर सूचना से सूचना मिली कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन के मोटर सायकल स्टैंड के पास नशीले इंजेक्शन एवं टैबलेट बेचने के लिए एक युवक ग्राहक तलाश रहा है। इससे कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंंची और उसे पकड़ कर पूछताछ किया तो उसने अपना नाम नाम दीपक डोंगरे पिता दलगंज डोंगरे 22 वर्ष, निवासी बापूनगर रायगढ़, का होना बताया। वहीं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 18 नग पेंटाजोसीन इंजेक्शन व 17 नग नाईट्राजेपम टेबलेट पाया गया, साथ ही एक इस्तेमाल किया हुआ निडिल-सिरिंज तथा बिक्री रकम 200 रुपये बरामद की गई। बरामद नशीले पदार्थों की कुल कीमत करीब 1,032.96 रुपये बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक दीपक डोंगरे के खिलाफ कार्रवाई की है।

3 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

19 अगस्त को लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पाकरगांव मुख्य मार्ग के पास तीन व्यक्ति गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। इससे लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ किए तो उन्होंने अपना नाम बोधराम यादव पिता समारू यादव 44 वर्ष निवासी केकराझरिया थाना लैलूंगा, दिलाराम चौहान पिता स्व. सनरखु चौहान 55 वर्ष निवासी कुकुरभुका थाना बागबहार जिला जशपुर तथा सनत साय चौहान पिता स्व. मुनेश्वर चौहान 50 वर्ष निवासी बिरिमडेगा थाना बागबहार जिला जशपुर का होना बताया। ऐसे में पुलिस ने जब उनके बैक की जांच किया तो उसके कब्जे से 3 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये का पाया गया। वहीं आरोपियों ने बताया कि ओडिशा से गांजा लाकर बिक्री के लिए रखे थे। इससे आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

You Might Also Like

जिंदल पॉवर में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राश्ट्रभक्ति का लिया गया संकल्प

सीए छात्रों के लिए बड़ी सौगात, वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे आधुनिक ‘रीडिंग रूम’ का उद्घाटन

दंतेवाड़ा के लिए मेरे शरीर का कण-कण समर्पित-ओपी चौधरी

किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने के बाद अनाचार

परिवहन व खनिज विभाग ने 7 वाहनों पर ठोंका 59 हजार का जुर्माना

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सडक़ों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी, जिला मुख्यालय के चार व्यस्तम सडक़ों का होगा कायाकल्प
Next Article एनएच पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की दबिश, सडक़ सुरक्षा पर प्रशासन सख्त

खबरें और भी है....

देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
एनएच पर हाइवे सेफ्टी टास्क फोर्स की दबिश, सडक़ सुरक्षा पर प्रशासन सख्त
रेलवे स्टेशन परिसर में चल रहा नशे का गोरखधंधा
सडक़ों के निर्माण और सुदृढ़ीकरण के लिए करोड़ों की मंजूरी, जिला मुख्यालय के चार व्यस्तम सडक़ों का होगा कायाकल्प
बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों का चंघोरी में हुआ मॉक ड्रिल, महानदी में फंसे लोगों को मोटरबोट से निकाला गया

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
देव स्वीट्स से साढ़े 22 हजार रुपए का पेड़ा जब्त, होटल अलंकार से लिया नमकीन का नमूना तो कई संचालकों को जारी किया नोटिस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?