रायगढ़। आराधना छत्तीसगढ़ प्रयास संस्था, रायगढ़ के तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कवियों ने देशभक्ति और वीर रस से ओतप्रोत कविताओं से शहीदों को नमन किया। इसके उपरांत रायगढ़ के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता प्रस्तुत की गई। प्रतियोगिता में एकल नृत्य और समूह नृत्य मुख्य आकर्षण रहे। इस प्रतियोगिता में मिनी मार्क स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल, इंडियन स्कूल, पुत्री शाला सहित अन्य कई प्रतिष्ठित स्कूलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य रूप से संस्कार पब्लिक स्कूल डॉयरेक्टर रामचंद्र शर्मा , पार्षद सलीम नियारिया, समाजसेवी महावीर अग्रवाल, रामधारी देवकी फाउंडेशन फाउंडेशन चेयरमैन दीपक ढोरा, कुलदीप नरसिंग,नरेंद्र गुप्ता, नरेंद्र रतेरिया सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित थे। संस्था की ओर से बाबा शर्मा , अमित शर्मा , महेश शर्मा सुधांशु श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, शुभम डनसेना, सोनू खान , के. सिंह और जितेंद्र सिंह सहित संस्था के समस्त सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।यह सम्पूर्ण कार्यक्रम नटवर स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम अत्यंत भावपूर्ण, गरिमामय और सफल रहा।अंत में शहीदों के सम्मान में सभी ने जय हिंद, जय भारत के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया।



