NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचाया साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचाया साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र
रायगढ़

चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचाया साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र

lochan Gupta
Last updated: August 20, 2026 12:10 am
By lochan Gupta August 20, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। साइबर अपराधों के प्रति प्रदेशवासियों को जागरूक करने छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सशक्त एवं इनोवेटिव “साइबर जागृति अभियान” के तहत खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में वृहद साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रिकॉर्ड 2100 विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रदेशभर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक चल रहे इस अभियान का उद्देश्य सोशल मीडिया और जनभागीदारी के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। जिले में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में पुलिस अधिकारी एवं जवान लगातार स्कूल, कॉलेज एवं विभिन्न संस्थानों तक पहुंचकर साइबर सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं।
एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता है। बच्चों को शुरू से ही सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की आदत डालनी चाहिए और किसी भी अनजान लिंक, कॉल या ऑनलाइन ऑफर पर भरोसा करने से पहले अपने अभिभावकों से सलाह लेनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं जागरूक बनने के साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की अपील की।
सेंट जॉन्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए साइबर अपराधों के बढ़ते स्वरूप और उनसे बचने के आसान उपाय बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि साइबर अपराधी बच्चों और युवाओं को भी अपना निशाना बना रहे हैं। ऑनलाइन गेमिंग, अनजान लिंक, फर्जी ऑफर, सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से बातचीत तथा लालच देने वाले मैसेज के जरिए साइबर ठगी का शिकार बनाया जा सकता है।
निरीक्षक त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले रुकें, सोचें और अपने माता-पिता अथवा शिक्षकों से जरूर सलाह लें। उन्होंने ऑनलाइन गेम के दौरान होने वाले मानसिक दबाव और लत से भी विद्यार्थियों को सावधान किया तथा कहा कि साइबर दुनिया में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।
कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने अभियान की अभिनव पहल “जागरूकता की एक सेल्फी” के बारे में विद्यार्थियों को बताया। उन्होंने बच्चों को स्वयं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक जागरूक बच्चा पूरे परिवार को साइबर अपराध से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों के साथ “जागरूकता की एक सेल्फी” लेकर साइबर सुरक्षा का संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लगातार बढ़ रहा अभियान का दायरा

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में प्रतिदिन एक हजार से अधिक बच्चों तक साइबर जागरूकता का संदेश पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में खरसिया पुलिस द्वारा एक ही कार्यक्रम में 2100 विद्यार्थियों, टीचर्स को जागरूक कर अभियान को नई गति दी गई। पुलिस का प्रयास है कि स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माध्यम से अभिभावकों और परिवार के अन्य सदस्यों तक भी साइबर सुरक्षा की जानकारी पहुंचे।
कार्यक्रम में एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव, चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक सीताराम ध्रुव सहित चौकी एवं थाना खरसिया का स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों को समझा और जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

You Might Also Like

श्याम इस्पात के सामने खुन से लथपथ मिली युवक की लाश

तोलगे में आयोजित हुआ जन समस्या निवारण शिविर

तीसरे व अंतिम चरण का मतदान आज

बॉक्सिंग रिंग के लिए मदद करेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

घरघोड़ा के नए एसडीएम दुर्गा प्रसाद ने संभाला पदभार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्वतंत्रता दिवस पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन
Next Article साइबर जागृति अभियान को लेकर रायगढ़ पुलिस की पहल, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सेल्फी लेकर दिया जागरूकता का संदेश

खबरें और भी है....

2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
चोरों ने मृतक के क्षतिग्रस्त बाइक को भी नहीं छोड़ा
पत्नी के हत्यारा को उम्रकैद, सब्जी बनाने की बात हुआ था विवाद
पुसौर के दो प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, फुड एवं सेफ्टी विभाग शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में दे रहे दबिश
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में पकड़ाया गांजा तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
2 को रायपुर आएंगे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?