रायगढ़। भविष्य को लेकर अपने आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ,सुचारू और सुन्दर रायगढ़ के लिए वर्तमान को प्रयास के साथ ठोस कार्य करना पड़ेगा जिससे भविष्य का रायगढ़ बगैर प्रदुषण के हो के लिए बहुत ही लिखा-पढ़ी कर लिया अब संकटमोचक हनुमान जी से प्रार्थना की आप ही कुछ कीजिय और हमे सुव्यवस्थित रायगढ़ दीजिए।
रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला, अधिवक्ता कल्याणी शर्मा, संजय देवांगन,खुशीराम मेहर, प्रदीप मिश्रा, अक्षत खेडुलकर, सुयश ठेठवार, तिजेश जायसवाल, खुशी साहू, डी डी शुभंकर, संतोष यादव,ललिता गुप्ता, बबीता सिदार, चंद्रा गुरुजी, नंदे, मेहर गुरुजी, अनिल चीकू आदि ने कहा कि विगत बीते वर्षों में विकास के ख्याली पुलाव दिखा कर मतलबी जनों ने अपने स्वार्थ साधे और केवल और केवल लाभांश लेने के लिए रायगढ़ सहित पूरे जिले का उपयोग हो रहा इससे परेशान जनता के लिए संस्था ने विभिन्न विभीषिकाओं से प्रशासन को अवगत भी करवाया पर कागजी कार्यवाहियों की कछुआ गति रायगढ़ की जनता को केवल इंतजार करवा रही थी। अब जनता का सब्र खत्म हो रहा था तो लगभग 7 बिंदुओं जिसमें औद्योगिक अपशिष्टों और प्रदूषण से ‘‘केलो नदी’’ और आम जनता प्रदूषण को झेल रहे,शिक्षित युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी,सरकारी कॉलेजों और स्कूल की जर्जर इमारतें,महंगी शिक्षा व्यवस्था,महामारी के समान सडक़ दुर्घटना में जा रही इंसानी जान,महंगे और बोतल के पानी पीने के लिए मजबूर आम जनता,अव्यवस्थित सरकारी हॉस्पिटल आदि विषयों को लेकर रायगढ़ की जनता के साथ रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के साथियों ने अब संकट मोचक हनुमान जी की हनुमान चालीसा प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को आहुत कर भगवान हनुमान जी से आग्रह कर रायगढ़ को बचाने के लिए प्रार्थना करने का बीड़ा उठाया। रायगढ़ बचाओ-लड़ेंगे रायगढ़ के विनय शुक्ला ने बताया कि 18 अगस्त मंगलवार से संकट मोचन हनुमान चालीसा कार्यक्रम की शुरुआत कमला नेहरू पार्क, रायगढ़ में संध्या आहुत किया जिसमें 100 के लगभग रायगढ़ के जेन अल्फ़ा, जेन जी और वरिष्ठ जनों ने अपनी जागरूकता दिखा कर इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दिखाई और सभी ने मन से भगवान से प्रार्थना कि अब बहुत हो गया भगवान अब आप ही सहारा हो नहीं तो वरिष्ठ जनों और आने वाली पढ़ी हमे कोसे गी की अपने रायगढ़ के लिए हमने क्या किया इसी के साथ शायद आपके द्वारा प्रशासन की जगाओ कि अब जनता इस त्राही को नहीं झेल पा रही सो अब सहारा श्री हनुमान भगवान ही है कि आपसे डर कर लोग डरें कि जनता अब सीधे भगवान से प्रार्थना करके अपने परेशानी को बताने के लिए निकल पड़ी है। अगले मंगलवार को होने वाले रायगढ़ के श्री हनुमान चालीसा कार्यक्रम के स्थान और समय सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्रेषित किया जाएगा।
संकटमोचक हनुमान जी की शरण में रायगढ़ वासी
शहर के अलग-अलग मोहल्लों में 9 मंगलवार को होगा हनुमान चालीसा पाठ



