खरसिया। कैलाश शर्मा। रायगढ़ जिले के एसएसपी आदरणीय श्री शशिमोहन सिंह जी को उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर छाया विधायक महेश साहू ने अपने साथियों सहित रायगढ़ स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
शशिमोहन सिंह को मिला यह राष्ट्रीय सम्मान उनके कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। उनके कुशल नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध नियंत्रण एवं आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में किए जा रहे प्रयास निश्चित रूप से प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायी हैं। यह उपलब्धि केवल श्री शशिमोहन सिंह जी की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले एवं रायगढ़ पुलिस परिवार के लिए गौरव का क्षण है। राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करने के लिए हम सभी उन्हें हृदय से साधुवाद एवं शुभकामनाएँ देते हैं।
इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि कर्तव्य के प्रति समर्पण और उत्कृष्ट कार्यों की पहचान जब राष्ट्रीय स्तर पर होती है, तो यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात होती है। शशिमोहन सिंह का यह सम्मान पुलिस विभाग के प्रत्येक अधिकारी एवं जवान को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरणा प्रदान करेगा। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान सांसद प्रतिनिधि हितेश सोनू द्विवेदी, विजय पटेल, दुलुचंद गवेल एवं नितेश बरेठ सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे। रायगढ़ जिले के गौरव, एसएसपी आदरणीय श्री शशिमोहन सिंह जी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने पर पुन: हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से कामना है कि आप इसी तरह अपनी कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना और कुशल नेतृत्व से रायगढ़ जिले का नाम निरंतर गौरवान्वित करते रहें।
एसएसपी सिंह को छाया विधायक महेश साहू ने दी बधाई
राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुआ रायगढ़



