NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीबीआई को रेलवे इंजीनियर के घर मिले 77 लाख कैश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सीबीआई को रेलवे इंजीनियर के घर मिले 77 लाख कैश
रायपुर

सीबीआई को रेलवे इंजीनियर के घर मिले 77 लाख कैश

14 लाख के जेवर भी बरामद, बिल क्लियर करने 50 हजार रिश्वत लेते पकड़ाया

lochan Gupta
Last updated: August 18, 2026 12:24 am
By lochan Gupta August 18, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। रिश्वतखोरी के मामले में साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (एसईसीआर), भिलाई के सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर (डीएमई) अनमोल उईके और बिचौलिए को अरेस्ट किया गया था। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने डीएमई के भिलाई, रायपुर और राजनांदगांव के ठिकानों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान सीबीआई को करीब 91 लाख रुपए की संपत्ति मिली। इसमें लगभग 77 लाख रुपए कैश और 14 लाख रुपए के जेवरात शामिल हैं। सीबीआई ने 13 अगस्त को ट्रैप कार्रवाई कर सीनियर ष्ठरूश्व को शिकायतकर्ता से 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया था। आरोप है कि अधिकारी ने पेंडिंग बिलों को क्लियर करने के बदले 2 लाख रुपए की मांग की थी। बातचीत के बाद 1 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। सीबीआई के मुताबिक, अनमोल उईके साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (एसईसीआर) के भिलाई के पीपी यार्ड में सीनियर डिविजनल मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर पोस्टेड हैं। रेलवे के ठेकेदार ने ष्ठरूश्व अनमोल उईके से नया ठेका दिलाने और पुराने बिल पास कराने की बात कही। इस पर ष्ठरूश्व उईके ने इसके बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी की। बातचीत के बाद वह 1 लाख रुपए लेने पर तैयार हो गया। इसके बाद रेलवे ठेकेदार ने इसकी शिकायत सीबीआई से की। टीम ने शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोटों से भरा लिफाफा देकर अफसर के पास भेजा। रेलवे अधिकारी ने शिकायतकर्ता से रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपए एक बिचौलिए के जरिए लिए। इसी दौरान सीबीआई ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इनमें दिल्ली के साथ रायपुर और दुर्ग की टीम के 10 अधिकारी भी शामिल थे। सीबीआई के अनुसार, रिश्वत की रकम अधिकारी के निर्देश पर बिचौलिए ने शिकायतकर्ता से ली थी। इसके बाद सीबीआई ने अधिकारी और बिचौलिए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने अधिकारी के भिलाई स्थित पीपी यार्ड कार्यालय के साथ-साथ रायपुर और राजनांदगांव के ममता नगर स्थित ठिकानों पर भी तलाशी ली। तलाशी के दौरान सीबीआई को करीब 91 लाख रुपए की संपत्ति मिली। इसमें लगभग 77 लाख रुपए नकद और 14 लाख रुपए के जेवरात शामिल हैं। टीम ने मामले से जुड़े कई जरूरी दस्तावेज और रिकॉर्ड भी जब्त किए हैं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री साय के सुशासन में साकार हो रहे गरीबों के सपने

सीएम साय ने विधायक गुरु खुशवंत साहेब को दी जन्मदिन की बधाई

पोते ने दादी की पीट-पीटकर कर हत्या

सीएम साय ने पीएम मोदी को इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किए जाने पर दी बधाई

अब व्हाट्सएप पर मिलेगा बिजली बिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ पुस्तक का किया विमोचन
Next Article दृष्टिबाधा नहीं बनी बाधा, जयमंती के सपनों को मिली डिजिटल उड़ान

खबरें और भी है....

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
सीएम साय की संवेदनशील पहल से अविनाश को मिला नया जीवन
रायगढ़ सहित 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा का निधन, सीएम समेत वरिष्ठ नेताओं ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गर्ग का हैदराबाद में निधन

Popular Posts

बीजेपी की ‘नवीन’ टीम का ऐलान, सांसद रूप कुमारी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तो दीपक महस्के को सोशल मीडिया की कमान
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?