सारंगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिला मुख्यालय सारंगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की सुबह 8 बजे कार्यालय में भारत माँ के चित्र समक्ष दीप जला कर राष्ट्रध्वजतिरंगा का ध्वजारोहण की। कलेक्टर ने इस अवसर पर उपस्थित कलेक्टर कार्यालय व अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभ कामनाएं दी। सभा कक्ष में सभी अधिकारी कर्मचारी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पर गीत, विचार की प्रस्तुती दी। कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को ही आजादी का जश्न नहीं बल्कि प्रति दिन आजादी का जश्न मनाना चाहिए। लोगों के कलेक्ट्रेट या किसी भी कार्यालय में आने पर उनके आवेदन का अवलोकन कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ देना, उनके समस्याओं का तुरंत निराकरण करना सच्ची देशभक्ति है। शा. सेवक के रूप में उनकी सहायता करें। केंद्र और राज्य सरकार ने जो अधिकार दिए हैं उसका उपयोग करें। सीएम हेल्पलाइन जैसे अन्य माध्यमों से आए आवेदनों का भी त्वरित निराकरण करें। इस अवसर पर समाज कल्याण अधिकारी विनय तिवारी ने दिल दिया है जान भी देंगे गीत गायें।



