NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुन्नी मक्का मस्जिद जुटमिल में शान से फहराया गया तिरंगा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुन्नी मक्का मस्जिद जुटमिल में शान से फहराया गया तिरंगा
रायगढ़

सुन्नी मक्का मस्जिद जुटमिल में शान से फहराया गया तिरंगा

अमन-चैन और खुशहाली के लिए मांगी गई दुआ

lochan Gupta
Last updated: August 16, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta August 16, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। 15 अगस्त यौमे आज़ादी के मुबारक मौक़े पर सुन्नी मक्का मस्जिद जुटमिल में देशभक्ति, भाईचारे और एकता का पैगाम देते हुए पूरे सम्मान के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर मस्जिद परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मस्जिद से जुड़े लोगों, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में सुन्नी मक्का मस्जिद जुटमिल के इमाम रक़ीबुद्दीन साहब ने पूरे सम्मान के साथ तिरंगा झंडा फहराया। तिरंगा फहराए जाने के बाद मौजूद लोगों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मस्जिद के सदर वसीम खान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उन्होंने यौमे आज़ादी के मुबारक मौक़े पर सभी जिले एवं प्रदेश वासियो को दिली मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि आज़ादी हमें अपने मुल्क की एकता, भाईचारे और आपसी मोहब्बत को हमेशा मजबूत बनाए रखने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब और अनेकता में एकता से है। अलग-अलग मज़हब, ज़बान और संस्कृति के लोग मिल-जुलकर रहते आए हैं और यही आपसी भाईचारा हमारे मुल्क की सबसे बड़ी ताकत है। हमें मोहब्बत, इंसानियत और भाईचारे का पैगाम आगे बढ़ाते हुए देश की तरक़्क़ी में अपना योगदान देना चाहिए।

 

बच्चों में बांटी गई चॉकलेट और मिठाई

तिरंगा फहराने के बाद कार्यक्रम में शामिल बच्चों के बीच चॉकलेट और मिठाई का वितरण किया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ आज़ादी के इस मुबारक दिन को मनाया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखकर कार्यक्रम का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। इस दौरान बच्चों को देश की आज़ादी, तिरंगे की अहमियत और देश के प्रति सम्मान के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना रहा।

 

मुल्क की सलामती और अमन-चैन के लिए हुई ख़ास दुआ

झंडारोहण और बच्चों में मिठाई एवं चॉकलेट वितरण के बाद मुल्क की सलामती, अमन-चैन, खुशहाली और तरक़्क़ी के लिए ख़ास दुआ की गई। दुआ में हिंदुस्तान को हर तरह की परेशानी और मुसीबत से महफूज़ रखने, देश में आपसी मोहब्बत और भाईचारा कायम रखने तथा सभी नागरिकों के बीच एकता और सौहार्द बनाए रखने की दुआ मांगी गई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, आपसी भाईचारे और सौहार्द का खुशनुमा माहौल देखने को मिला। सुन्नी मक्का मस्जिद जुटमिल की ओर से यौमे आज़ादी के इस मुबारक मौक़े पर सभी देशवासियों को दिली मुबारकबाद पेश की गई और यह संदेश दिया गया कि हम सब मिलकर अपने प्यारे मुल्क हिंदुस्तान को अमन, मोहब्बत, भाईचारे और तरक़्क़ी के रास्ते पर आगे बढ़ाएं। आज के कार्यक्रम से मुख्यरूप से ईश मोहम्मद, मोहम्मद सत्तार अंसारी, शेख जुम्मन,हाजी मुबीन,मंजूर आलम, नौसाद आलम, इदरीस हसन, गुलज़ार अहमद, असरफ खान, इमरान खान, सब्बीर खान, फिरोज आलम,सलीम खान,एवं मस्जिद के नमाज़ी उपास्तिथ रहे।

You Might Also Like

महिला की गोली मारकर हत्या, भाई-बहन को उम्र कैद, घरघोड़ा न्यायालय ने सुनाया फैसला

कांग्रेस के कुनबे में घुस कर भाजपा ने की बड़ी फतह

आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही

करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से मौत की होनें की आशंका

लीनेस क्लब रायगढ़ ‘सेवांजली’ की नयी टीम ने ली शपथ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article तिरंगे की शान, उपलब्धियों का सम्मान: एनटीपीसी लारा में देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस
Next Article स्वतंत्रता दिवस पर खरसिया के भाजपा कार्यालय और नगर पालिका में ध्वजारोहण

खबरें और भी है....

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण तापमान में आई गिरावट
रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
जंगल, हाथी और ग्रामीणों की सुरक्षा में जुटे वनकर्मी
इनर व्हील क्लब ऑफ रायगढ़ सेंट्रल ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
आन-बान-शान से निगम कार्यालय में महापौर श्री चौहान ने किया ध्वजारोहण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण तापमान में आई गिरावट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?