NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का फुल ड्रेस रिहर्सल में हुआ अंतिम अभ्यास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का फुल ड्रेस रिहर्सल में हुआ अंतिम अभ्यास
रायगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का फुल ड्रेस रिहर्सल में हुआ अंतिम अभ्यास

lochan Gupta
Last updated: August 14, 2026 12:01 am
By lochan Gupta August 14, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी की उपस्थिति में आयोजित रिहर्सल के दौरान 15 अगस्त को होने वाले मुख्य समारोह की सभी गतिविधियों का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मिनट-टू-मिनट अभ्यास किया गया। अंतिम रिहर्सल में सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के. ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने निर्धारित समय पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके बाद 11 प्लाटून दलों ने अनुशासित मार्च पास्ट का अभ्यास किया। पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रधुन की प्रस्तुति दी गई। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक नृत्य कार्यक्रमों का भी अभ्यास किया।
रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण, परेड, सलामी, राष्ट्रगान, पुलिस बैंड की प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित समारोह की प्रत्येक गतिविधि को निर्धारित क्रम एवं समय के अनुसार संपादित किया गया। अधिकारियों ने समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, सीएसपी मयंक मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी, एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर रवि राही सहित जिला स्तरीय अधिकारी, पुलिस बल एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 

वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी करेंगे ध्वजारोहण

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी मुख्य अतिथि होंगे। वे प्रात: 9 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे। इसके पश्चात परेड द्वारा सलामी, राष्ट्रगान तथा मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन किया जाएगा। समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

You Might Also Like

सोमवार से नगरीय निकाय कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर

समाजसेवी रामजीलाल अग्रवाल की भावनात्मक पहल

जनपद पंचायत परिसर में नव- निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को किया प्रमाण-पत्र वितरण

डोंगीतराई विद्यालय को मिला वाटर कूलर की सौगात

50 हजार मूल्य का 456 पाव देशी व अंग्रेजी शराब जब्त

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article हरित इस्पात ही भारत का भविष्य : मंत्री ओपी चौधरी
Next Article सीए छात्रों के लिए बड़ी सौगात, वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे आधुनिक ‘रीडिंग रूम’ का उद्घाटन

खबरें और भी है....

मातृ-शिशु स्वास्थ्य और बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से आएगा सकारात्मक बदलाव
सिंदूर पार्क में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर हाईवे पर डीजल चोरी
मछली जाल में फंसा कोबरा को किया गया रेस्क्यू
जहर सेवन कर छात्रा ने दी जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?