रायगढ़। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज की रायगढ़ जिला इकाई में संगठनात्मक विस्तार एवं पुनर्गठन के तहत विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया है। चौम्बर की नवगठित जिला टीम के साथ-साथ युवा चौम्बर में भी विभिन्न पदों पर व्यापारियों एवं युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नवमनोनित सभी पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ चौम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ चौम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज प्रदेश के व्यापारिक एवं औद्योगिक समुदाय की सबसे महत्वपूर्ण प्रतिनिधि संस्थाओं में से एक है। चौम्बर का उद्देश्य केवल व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाना ही नहीं, बल्कि व्यापारिक वातावरण को बेहतर बनाना, उद्योग एवं व्यवसाय के विकास को गति देना तथा व्यापारी समाज को संगठित एवं सशक्त बनाना भी है। रायगढ़ जिला प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक एवं व्यापारिक जिलों में शामिल है, इसलिए यहां चौम्बर की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
उन्होंने कहा कि रायगढ़ जिला इकाई में अनुभवी व्यापारियों के साथ युवा चेहरों को भी संगठन में जिम्मेदारी मिलना सकारात्मक संकेत है। नई टीम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को स्थान मिलने से व्यापारियों की समस्याओं और सुझावों को व्यापक स्तर पर संगठन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ करेंगे तथा व्यापारी हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
चौम्बर की जिला इकाई में संरक्षक के रूप में पुरुषोत्तम अग्रवाल (संजिवनी), महेंद्र राजपाल, सुरेश अग्रवाल, नंदलाल मोटवानी, शंकर चावला, कन्हैया लाल, किशन शर्मा, नरेंद्र रतेरिया, ललित बोंदिया, संजय रतेरिया, सुभाष अग्रवाल (मिनरल) एवं पवन बसंतीनी को जिम्मेदारी दी गई है। सलाहकार के रूप में प्रांजल तामस्कर, कालिका दत्त पाण्डेय तथा सुभाष अग्रवाल (चिराग पेपर) का मनोनयन किया गया है।
जिला चौम्बर के अध्यक्ष के रूप में गोपी ठाकुर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर लवली खुनजा, अशोक जैन, सुनील सोनी, रवि बाजनिया, अभिलाष कच्छवाहा, मोहासिर हुसैन, मनोहर छाबड़ा, अमित बलेचा, प्रतीक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल (राजेश पूर्व मंत्री), अशोक मित्तल तथा सूर्यप्रकाश मस्का को दायित्व दिया गया है। महामंत्री के रूप में रवि कटारे तथा कोषाध्यक्ष के रूप में डोलनारायण देवांगन को जिम्मेदारी मिली है।
इसी प्रकार जिला चौम्बर के मंत्री पद पर विनय अग्रवाल, प्रदीप श्रृंगी, अमित पोपट, ओमप्रकाश साहू, सोमेश पटेल, प्रमोद अग्रवाल, रतींदर राय, चंद्रकांत पंजाबी, हनुमान अग्रवाल, राहुल मोड़ा, विमल अग्रवाल (रक्तवीर) एवं हरपाल अग्रवाल को शामिल किया गया है। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अधीश रतेरिया को दी गई है। संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में मनोज बैरिवाल तथा प्रदेश मंत्री के रूप में भरत बलेचा भी महत्वपूर्ण दायित्व संभाल रहे हैं।
इसी क्रम में युवा चौम्बर में भी नई टीम का गठन किया गया है। युवा चौम्बर के अध्यक्ष के रूप में सौरभ अग्रवाल (बुट्टीमार) को जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष पद पर पवन बलेचा, प्रकाश ठाकुर, अल्ताफ लूनिया, मयूर मोटवानी, गौरव अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, डॉ. साहिल बंसल एवं आशीष मित्तल को दायित्व सौंपा गया है। महामंत्री के रूप में आकाश अग्रवाल (रेखा इंडस्ट्रीज) तथा कोषाध्यक्ष के रूप में हर्षित मेहता को नियुक्त किया गया है।
युवा चौम्बर के मंत्री पद पर विजय छबड़ा, नीरज परिहार, बसंत दास, जुबैर रेंगराज, दीपक मित्तल एवं आशीष अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई है। युवा पदाधिकारियों के मनोनयन से व्यापारिक संगठन में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने कहा कि आज के युवा व्यापार एवं उद्योग जगत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं और उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारियां मिलने से भविष्य में चौम्बर को और अधिक मजबूती मिलेगी।
रायगढ़ चेम्बर की नई टीम को प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील रामदास अग्रवाल ने दी बधाई



