रायगढ़। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रायगढ़ ने अध्यक्ष श्रीमती वंदना बंसल के विशेष मार्गदर्शन में सावन तीज उत्सव का भव्य आयोजन चंद्रपुर स्थित श्याम मंदिर में सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में यादगार ढंग से मनाया।
महाआरती से हुआ शुभारंभ
अध्यक्ष श्रीमती वंदना बंसल ने बताया कि सावन तीज उत्सव मारवाड़ी समाज की पहचान और स्त्रियों के श्रृंगार व मान-सम्मान का प्रतीक है। वहीं तीज उत्सव का शुभारंभ राधा-कृष्ण की झांकी और महाआरती से हुआ। इसके पश्चात भोग लगाकर सभी ने प्रसाद ग्रहण कर मनभावन कार्यक्रम का बेहद खुशनुमा व पारिवारिक माहौल में शुभारंभ किया गया।
बेहद खास रहा हर कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि इस वर्ष का विशेष आकर्षण राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी रही। वहीं श्रीमती रेखा महमिया ने कान्हा का और अध्यक्ष श्रीमती वंदना बंसल ने राधा का मनमोहक रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। राधा-कृष्ण के साथ फूलों की होली खेली गई और सुंदर रील्स बनाई गईं।इसी तरह नृत्य, हाऊजी और सामूहिक नृत्य ने सावन तीज उत्सव के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। जो हर किसी के लिए यादगार बन गया।
इनकी रही विशेष भूमिका
कार्यक्रम में सचिव पूजा अग्रवाल ने हाऊजी गेम कराया गया। इसमें सह सचिव प्रिया अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष शीतल अग्रवाल ने विशेष सहयोग किया। उपाध्यक्ष रिंकी अग्रवाल एवं लक्ष्मी अग्रवाल भी उपस्थित रहीं और कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। वहीं मीडिया ऑपरेटर पप्पल अग्रवाल ने आयोजन की कवरेज को बखूबी संभाला। इसी तरह समिति की वरिष्ठ सदस्याओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिसमें श्रीमती नंदनी, लता, शशि, जयश्री, बबीता रतेरिया, प्रेमा अग्रवाल, शशि बनारसी, सुधा चिड़ीपाल, सुधा अग्रवाल, निर्मला डालमिया सहित अन्य वरिष्ठजन उपस्थित रहीं। वहीं सदस्यों में रीना बापोडिया, पायल अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, रश्मि गोयल, कविता अग्रवाल, एकता मोड़ा, सरिता अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, संतोष गर्ग, अनु रतेरिया आदि ने भी उत्सव में भाग लेकर सावन तीज उत्सव को यादगार बनाया।



