रायगढ़। शहर की अग्रणी सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के सभी सदस्यों ने प्रोग्राम चेयरमैन अंकित अग्रवाल एवं सिल्की अग्रवाल, अध्यक्ष संतोष अग्रवाल (युग), सचिव अंकित कलानोरिया के विशेष मार्गदर्शन में रायपुर बैकुंठ में विगत दिवस रोटरी रॉयल मानसून पिकनिक का पारिवारिक माहौल में यादगार आयोजन किया।
इस पिकनिक ने क्लब के सदस्यों के बीच मित्रता, एकता और सौहार्द की भावना को और मजबूत किया। नेतृत्व और टीम वर्क से बना भव्य आयोजन–क्लब के मार्गदर्शक संतोष अग्रवाल (युग) के नेतृत्व में यह आयोजन विशेष रहा। उनकी नेतृत्व शैली की खासियत यह रही कि वे केवल आगे से मार्गदर्शन ही नहीं करते, बल्कि पीछे खड़ी पूरी टीम को यह विश्वास भी दिलाते हैं कि आप अच्छा करिए, मैं आपके साथ हूँ। इसी भरोसे ने इस आयोजन को ग्रैंड बना दिया।उनका मिशन था कि हर चेहरे पर मुस्कान हो, हर कोई इस पिकनिक से पहले से भी ज्यादा ऊर्जा और खुशी के साथ लौटे इस मिशन को टीम ने पूरी तरह सफल किया।
गज़़ल कार्यक्रम ने हर्षित किया मन
सदस्यों ने बताया कि गज़़ल, सुप्रसिद्ध बैंड, डेकोर और सरायपाली का नाश्ता आकर्षण का केंद्र बना। पिकनिक के अंतर्गत आयोजित गज़़ल संध्या एवं बैंड प्रोग्राम में चेयरमैन अंकित अग्रवाल एवं सिल्की अग्रवाल के प्रस्तुति ने माहौल को चार चांद लगा दिए। वहीं शाम की ऊर्जा, ग्लैमर और आपसी आनंद का स्तर वास्तव में अलग था।इसी तरह रात की पार्टी का ग्लैमरस डेकोरेशन भी चर्चा का विषय रहा। आयोजन स्थल का आकर्षक सजावट देखकर सभी अभिभूत रह गए।वहीं क्लब के वरिष्ठ सदस्य दयानंद अग्रवाल एवं रेणु अग्रवाल का सरायपाली में आयोजित पारंपरिक नाश्ता भी सभी को खूब पसंद आया।
वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों का मिला भरपूर सहयोग
इस आयोजन को सफल बनाने में विजय अग्रवाल, सुशील रामदास अग्रवाल, आशीष महमिया ,दयानन्द अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल एवं सहित सभी वरिष्ठ सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।वहीं क्लब के कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल के मार्गदर्शन और सहयोग की भी सराहना की गई।
मानसून पिकनिक के यादगार आयोजन को सफल बनाने में क्लब अध्यक्ष रोटे संतोष अग्रवाल (युग),क्लब सचिव रोटे अंकित कलानोरिया, कोषाध्यक्ष रोटे सौरभ अग्रवाल,प्रोग्राम चेयरमैन रोटे अंकित अग्रवाल (सरिया), रोटे सुशील रामदास अग्रवाल, रोटे विजय अग्रवाल (एनआर),रोटे दिलीप अग्रवाल, रोटे ओमप्रकाश मोदी, रोटे आशीष महामिया, रोटे दयानंद अग्रवाल, रोटे संदीप अग्रवाल (टायर), रोटे पंकज गोयल (वकील), रोटे आशीष अरोरा,रोटे अजय जिंदल, रोटे मयंक केडिया, रोटे मनीष अग्रवाल (गंगौर), रोटे मुकेश अग्रवाल (आरएनबी), रोटे डॉ. अरुण केडिया, रोटे नवनीत अग्रवाल, रोटे गौरव अग्रवाल (बी के), रोटे रितेश सिंघल, रोटे अमित गर्ग, रोटे अमित अग्रवाल (यूरेका), रोटे जोगेंद्र वर्मा, रोटे शक्ति अग्रवाल, रोटे अर्चित अग्रवाल, रोटे प्रतीक अग्रवाल, रोटे अंकुर अग्रवाल, रोटे आशीष मित्तल, रोटे प्रवीण कुमार अग्रवाल, रोटे अनिल अग्रवाल (लाल टंकी), रोटे पवन गुप्ता, रोटे शुभम अग्रवाल, रोटे शशांक अग्रवाल सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।



