NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आमजन से जुड़े कार्यों को गंभीरता और संवेदनशीलता से पूरा करें अधिकारी: कलेक्टर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > आमजन से जुड़े कार्यों को गंभीरता और संवेदनशीलता से पूरा करें अधिकारी: कलेक्टर
रायगढ़

आमजन से जुड़े कार्यों को गंभीरता और संवेदनशीलता से पूरा करें अधिकारी: कलेक्टर

समय-सीमा की बैठक में शासन की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और विकास कार्यों की हुई समीक्षा

lochan Gupta
Last updated: August 11, 2026 12:25 am
By lochan Gupta August 11, 2026
Share
4 Min Read

श्रमिकों की सुरक्षा एवं हितों से जुड़े विषयों की समीक्षा के लिए गठित होगी जिला स्तरीय समिति
डीएमएफ के स्वीकृत कार्यों की निविदा एवं कार्यादेश की प्रक्रिया बारिश से पहले पूरी करने पर जोर

रायगढ़। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि आमजन से जुड़े कार्यों को अधिकारी गंभीरता, संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ पूरा करें। प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को समय पर बेहतर सेवाएं एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानी न हो तथा शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचे। कलेक्टर श्री चतुर्वेदी आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन, सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन, लंबित प्रकरणों, स्वास्थ्य सेवाओं एवं विकास कार्यों सहित विभिन्न विभागीय विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
कलेक्टर ने जिले में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा, सुविधाओं एवं हितों से जुड़े विषयों की जानकारी ली। उन्होंने इन विषयों की समुचित समीक्षा एवं परीक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति गठित करने को कहा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को कार्यस्थल पर निर्धारित सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध हों तथा उनके हितों से जुड़े विषयों का नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि स्वास्थ्य केन्द्रों में जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही एवं कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मरीजों को समय पर सभी स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित हो।
कलेक्टर ने जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की निविदा प्रक्रिया, कार्यादेश एवं कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित निर्माण एजेंसियों एवं अधिकारियों को स्वीकृत कार्यों की निविदा एवं कार्यादेश की प्रक्रिया बारिश के पहले पूर्ण करने के लिए कहा, ताकि बारिश समाप्त होते ही निर्माण कार्यों को तेजी से प्रारंभ किया जा सके। उन्होंने कहा कि आगामी छह माह में स्वीकृत कार्यों को पूर्ण करने के लिए अभी से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जिले के जर्जर स्कूल भवनों के जीर्णोद्धार एवं आवश्यकतानुसार नवीन भवन निर्माण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। उन्होंने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण तथा आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने सहित विभिन्न विभागीय विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि विभागीय कार्यों की निरंतर समीक्षा करते हुए योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिजीत बबन पठारे, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डॉ. प्रियंका वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती पूजा बंसल, डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिल्पा भगत सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

खरसिया में आगजनी कांड का हुआ खुलासा

रेलवे विभाग 44 डिग्री तापमान में यात्री ट्रेने घंटों खड़ी रही आउटर में

शिक्षा के अधिकार के तहत प्रवेशित एवं शाला त्यागी बच्चों की करें मॉनिटरिंग-कलेक्टर

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज ने शोभायात्री के लिए शीतल पेय छाछ वितरण किया

हत्या के फरार दो आरोपियों को लैलूंगा पुलिस ने की गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याए, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
Next Article पथरीली पहाडिय़ों को हराभरा बनाने रायगढ़ वन विभाग की अभिनव पहल

खबरें और भी है....

युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
पार्षद पति-पुत्र की व्यवस्था खत्म, अधिसूचना जारी
हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा, वित्तमंत्री ओपी चौधरी की प्रदेशवासियों से अपील
बरामदे में हो रही हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई
डगभौना जंगल में मवेशी काटने वाले 8 पकड़ाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
युवाओं के हित में सीएम साय का बड़ा फैसला, पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा तिथियों में बदलाव
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?