NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राहुल टंडन हत्याकांड के 3 आरोपियों को उम्रकैद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > राहुल टंडन हत्याकांड के 3 आरोपियों को उम्रकैद
रायपुर

राहुल टंडन हत्याकांड के 3 आरोपियों को उम्रकैद

lochan Gupta
Last updated: August 9, 2026 11:46 pm
By lochan Gupta August 9, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। अमलीडीह के फल मंडी के पीछे दिसंबर 2023 में हुई राहुल टंडन की हत्या के मामले में रायपुर की चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश बृजेश राय की कोर्ट ने तीन आरोपियों को हत्या के मामले में दोषी ठहराया है। कोर्ट ने लक्की नेताम, आशीष चंदेल और आशीष यादव उर्फ आशु को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 सहपठित धारा 34 के तहत दोषी माना है। तीनों को कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई गई है। हालांकि, तीनों आरोपियों को हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के आरोप में लगाई गई धारा 201 सहपठित धारा 34 से कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया। कोर्ट ने माना कि जले हुए कपड़ों की बरामदगी तो हुई, लेकिन अभियोजन यह साबित नहीं कर सका कि ये वही कपड़े थे, जो आरोपियों ने घटना के समय पहने थे या इन्हें साक्ष्य मिटाने के लिए जलाया गया था। अभियोजन के मुताबिक, 21 दिसंबर 2023 की रात करीब 9 बजे राहुल टंडन घर से गुरुघासीदास बाबा जयंती के कार्यक्रम के लिए बैनर-पोस्टर लगाने निकला था। अगले दिन सुबह फल मंडी के पीछे अभियंता भवन के पास राहुल खून से लथपथ मिला। उसके सिर के पीछे धारदार हथियार से गंभीर चोट थी और उसकी मौत हो चुकी थी। राहुल के पिता की रिपोर्ट पर पहले लक्की नेताम और तुषार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।
जांच के दौरान पुलिस ने लक्की नेताम से पूछताछ की। अभियोजन के अनुसार, उसके मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में इस्तेमाल एक्टिवा और लोहे की कैंची समेत अन्य सामान बरामद किया गया। मामले की जांच में घटनास्थल के आसपास का ष्टष्टञ्जङ्क फुटेज भी लिया गया। अभियोजन के अनुसार, फुटेज में आशीष चंदेल और आशीष यादव उर्फ आशु राहुल टंडन को अपने साथ अभियंता भवन के पास ले जाते दिखाई दिए। जांच के दौरान तुषार के खिलाफ घटना से जुड़ा पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने पर उसका नाम प्रकरण से हटा दिया गया।
कोर्ट ने जले हुए कपड़ों की बरामदगी को लेकर कहा कि अभियोजन यह स्पष्ट रूप से साबित नहीं कर सका कि बरामद कपड़े घटना के समय आरोपियों ने पहने थे। किसी गवाह ने भी कपड़ों की पहचान को लेकर स्पष्ट साक्ष्य नहीं दिया। एफएसएल रिपोर्ट भी इन कपड़ों को आरोपियों या मृतक के खून से निर्णायक रूप से नहीं जोड़ सकी। इसलिए धारा 201 के जरूरी तत्व साबित नहीं हुए और इस आरोप से तीनों को दोषमुक्त कर दिया गया।

You Might Also Like

लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री साय

बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली गति

17 जुलाई तक ईओडब्लू की रिमांड में रहेंगे रामगोपाल अग्रवाल

43 अंडरब्रिज का रेलवे करेगा मेंटेनेंस

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भाजपा विधि प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित
Next Article जयरामनगर स्टेशन में चलाया गया औचक टिकट चेकिंग अभियान

खबरें और भी है....

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

Popular Posts

पद्मश्री कविता कृष्णमूर्ति की सुरमयी आवाज से गूंजा चक्रधर समारोह का मंच
महाराजा चक्रधर सिंह की कला साधना को नमन
स्मृति ईरानी प्रदेश प्रभारी तो सिद्धार्थ शंभु बने सह प्रभारी
किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल
रेलपांत पर आत्महत्या करने पहुंचे युवक को पुलिस ने बचाया

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?