NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पतरापाली मे बारिस के समय गली में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > पतरापाली मे बारिस के समय गली में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान
खरसिया

पतरापाली मे बारिस के समय गली में कीचड़ और जलभराव से ग्रामीण परेशान

सवालों के घेरे में सरपंच-सचिव, आखिर विकास का पैसा कहां गया

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta August 8, 2026
Share
5 Min Read

खरसिया। कैलाश शर्मा। विकासखंड खरसिया की ग्राम पंचायत पतरापाली की एक गली इन दिनों बारिश के मौसम में ग्रामीणों के लिए भारी परेशानी का कारण बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गली में करीब चार-पांच वर्ष पहले सडक़ का निर्माण कराया गया था, लेकिन सडक़ बनने के इतने वर्षों बाद भी जल निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया गया।
नतीजा यह है कि बारिश का पानी गली में ही जमा हो जाता है और पूरी सडक़ कीचड़ से सराबोर हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि नाली के अभाव में बारिश का पानी सडक़ पर जमा रहता है, जिससे गली में आने-जाने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। स्थिति ऐसी हो जाती है कि लोगों के लिए अपने घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ रही है। सडक़ बनी, लेकिन जल निकासी की व्यवस्था क्यों नहीं? ग्रामीणों का सीधा सवाल है कि जब सडक़ का निर्माण कराया गया था, तो उसके साथ जल निकासी की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? यदि नाली निर्माण आवश्यक था तो चार-पांच साल बीत जाने के बाद भी नाली क्यों नहीं बनाई गई? बारिश के दौरान गली में पानी और कीचड़ जमा होने से सडक़ की स्थिति भी खराब होने लगी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो आने वाले समय में सडक़ भी क्षतिग्रस्त हो सकती है।

पंचायत के जिम्मेदारों से ग्रामीणों के तीखे सवाल

ग्रामीण अब ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर इतनी लंबी अवधि बीत जाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान क्यों नहीं किया गया? क्या ग्राम पंचायत में नाली निर्माण के लिए राशि नहीं आती? यदि राशि आती है तो उसका उपयोग कहां किया जाता है? क्या जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर कामों की जांच की जाती है? क्या निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन होता है? और यदि होता है तो पतरापाली की यह समस्या वर्षों से अधिकारियों की नजर में क्यों नहीं आई? ग्रामीणों का कहना है कि विकास कार्यों के नाम पर योजनाएं और राशि स्वीकृत होने की बातें तो सामने आती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी संघर्ष करना पड़ रहा है।

‘बारिश में घर से निकलना भी मुश्किल’

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के दिनों में गली की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। पानी जमा रहने के कारण कीचड़ बढ़ जाता है और पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चों को कपड़े खराब होने तथा फिसलने का डर रहता है, वहीं बुजुर्गों के लिए इस रास्ते से गुजरना और भी कठिन हो जाता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर गली का निरीक्षण करें तथा नाली निर्माण की समस्या का तत्काल समाधान कराएं। अब जांच की मांग—कितनी राशि आई, कहां खर्च हुई? ग्रामीणों की मांग है कि पतरापाली में पिछले वर्षों में सडक़ एवं अन्य विकास कार्यों के लिए स्वीकृत राशि, किए गए भुगतान और कार्यों की जमीनी स्थिति की जांच कराई जाए। यदि किसी कार्य के लिए राशि स्वीकृत हुई है तो उसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए और यह भी स्पष्ट किया जाए कि जल निकासी की व्यवस्था अब तक क्यों नहीं की गई। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की इस समस्या पर ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव और संबंधित विभाग के अधिकारी कब तक संज्ञान लेते हैं और वर्षों से चली आ रही जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कब होता है।

You Might Also Like

महेश साहू ने एसआईआर को लेकर किरोड़ीमल नगर में ली समीक्षा बैठक

क्षेत्र विकास के लिए साथियों सहित सीएम साय से महेश साहू

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान जोबी मंडल में आयोजित

विजय शर्मा बने खरसिया भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष

राम नाम की धुन से गूंजेगा खरसिया अंचल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लॉयंस क्लब प्राइड ने मनाया फ्रेंडशिप डे
Next Article अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ छग का पर्यावरण अभियान, अब तक 2499 पेड़ लगाए

खबरें और भी है....

महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
भारतमाला आर.ओ.डब्ल्यू. अनियमितता मामले में वन विभाग का गोलमोल जवाब!
धरमजयगढ़ डीएफओ का कटघोरा तबादला, सत्यदेव शर्मा संभालेंगे नई जिम्मेदारी
एसईसीएल धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी
संदिग्ध हालत में बुजुर्ग की मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
महतारी वंदन की राशि से जगन्नाथ मंदिर निर्माण में सहयोग, महिलाओं ने पेश की सामाजिक सहभागिता की मिसाल
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?