NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीटों में वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सीटों में वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल
रायगढ़

सीटों में वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल

सीमित सीटों से विद्यार्थी उच्च शिक्षा से हो रहे वंचित

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2026 1:04 am
By lochan Gupta August 8, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ में एमए और एमएससी की सीटे बहुत कम है, जिसकी वृद्धि की मांग को लेकर एनएसयूआई छात्र संघ ने शुक्रवार से मोर्चा खोलते हुए कालेज परिसर में ही भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
उल्लेखनीय है कि किरोड़ीमल शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय में एमए और एमएससी की सीटे काफी कम होने से उच्च शिक्षा से छात्रों को वंचित होना पड़ रहा है। जिसके लिए छात्र संघ लगातार मांग कर रहा है, लेकिन उनके मांगों पर विचार नहीं होने से शुक्रवार से भूख हड़ताल शुरू कर दिया है। वहीं कालेज परिसर में धरने पर बैठे एनएचयूआई छात्रों ने बताया कि संगठन ने बीते 30 और 31 जुलाई को सीट वृद्धि को लेकर कॉलेज प्रशासन को आवेदन दिया था। उस दौरान प्रशासन की ओर से सीट बढ़ाने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन अब तक सीटों में किसी भी तरह की वृद्धि नहीं होने से नाराजगी है। छात्रों का कहना है कि वर्तमान में एमए और एमएससी की कक्षाओं में महज 45 सीटें हैं, जबकि कॉलेज में लगभग 400 से 500 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। सीमित सीटों के कारण कई विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में उन्हें दूसरे शहरों में जाकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए बाहर जाकर पढ़ाई करना संभव नहीं होता, जिसके चलते कई छात्रों की पढ़ाई तक छूट जाती है। एनएसयूआई ने कहा कि सीटों की संख्या बढ़ाना विद्यार्थियों के हित में आवश्यक है। जब तक सीट वृद्धि को लेकर ठोस निर्णय नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगी। इस संबंध में प्रदर्शन कर रहे छात्र विजय गुप्ता, अंकिता शर्मा और सोफिया ने बताया कि रायगढ़ का यह एकलौता कालेज है, जहां हर छात्र पढ़ाई करना चाहता है, लेकिन इसके बाद भी सुविधाओं में विस्तार नहीं हो रहा है। जिसको लेकर हर हमेशा छात्रों को आंदोलन करना पड़ता है। ऐसे में जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।
शासन को भेजा गया है पत्र
इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य सोफिया अंब्रेला ने कहा कि कॉलेज मतें एमए और एमएससी की सीटों की संख्या कम है जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है, कॉलेज प्रशासन अपने स्तर पर सीटों में वृद्धि नहीं कर सकता है, क्योंकि इस संबंध में निर्णय राज्य शासन द्वारा किया जाता है। सीट वृद्धि के लिए राज्य शासन को एक पत्र भेजा जा चुका है। कॉलेज प्रशासन अब शासन से प्राप्त होने वाले आदेश का इंतजार कर रहा है। शासन से जो भी आदेश प्राप्त होगा, उसी के आधार पर आगे सीट वृद्धि की प्रक्रिया की जाएगी।

You Might Also Like

रायगढ़ में हेलमेट जागरूकता रैली से सडक़ सुरक्षा और यातायात नियमों का संदेश

अंतर्राज्यीय पत्थर गिरोह का राजफाश

हिन्दुओं के ऊपर हों रहे अत्याचार पर भारत के हिन्दुओं से पहले मुस्लिम समाज को आक्रोश रैली निकालनी चाहिए : परमजीत सिंह

छग में भाजपा की बड़ी जीत मोदी के गारंटी की जीत है- गोमती साय

पुसौर भाजपा मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिले के हर क्षेत्र में तैयार हो रही सुविधाओं की मजबूत नींव- वित्त मंत्री
Next Article खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल

खबरें और भी है....

मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
गंभीर अग्नि एवं सुरक्षा खतरों के मद्देनजर, ओला इलेक्ट्रिक सर्विस सेंटर सील
खड़ी ट्रेलर से बाइक टकराई, एक की मौत, बाप-बेटा घायल
सीटों में वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया भूख हड़ताल
जिले के हर क्षेत्र में तैयार हो रही सुविधाओं की मजबूत नींव- वित्त मंत्री

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मातृशक्ति के खातों में पहुँची महतारी वंदन की 30वीं किस्त, सीएम साय ने 67.20 लाख माताओं, बहनों के खातों में डीबीटी से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?