पत्थलगांव। सिविल अस्पताल के ब्लड स्टोरेज यूनिट में उत्पन्न कमी को लेकर ब्लड डोनेट समिति के साथ युवा कांग्रेस ने इसके लिए स्थानीय तहसील ऑफिस में प्रदर्शन किया जहां उन्होंने पत्थलगांव अस्पताल में ब्लड बैंक की असुविधा के लिए लिखित ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान पार्षद जनार्दन पंकज,अधिवक्ता अतुल त्रिपाठी,अध्यक्ष रमेश यादव,रोषू सिंधी, निशामुद्दीन, राजू गुप्ता, डिस्को नामदेव,अनमोल भगत,पूनी,मेघनन्द डहरिया,प्रकाश तिर्की,पंकज लकड़ा,हरगोविंद सिंह,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। 100 बिस्तर अस्पताल सिर्फ नाम का ब्लड डोनेट समिति के मुख्य कार्यकर्ता राहुल यादव ने बताया कि उनकी समिति के सदस्य जरूरतमंदों को नि:स्वार्थ भावना से उनके जरूरत के हिसाब से मुफ्त में उन्हें रक्त दिलाते हैं लेकिन पत्थलगांव के इतने बड़े अस्पताल में ब्लड बैंक से जुड़ी सुविधाओं का बेहद अभाव है ब्लड निकलने कि सुविधा उपलब्ध होने के बाद निकले हुए ब्लड को जांच करने की कोई सुविधा उपलब्ध नही है जबकि प्रत्येक दिन कितने मरीज के परिजन खून के लिए भटकते हुए देखे जा सकते हैं इस एवज में उन्हें रक्त की मुफ्त सुविधा उपलब्ध होते हुए भी प्राइवेट केंद्रों में खासी कीमत अदा कर खून चढ़वाया जाता है जो भारी दुर्भाग्यपूर्ण है जिस ओर विभाग ध्यान नही दे रहा है जो गंभीर समस्या बनी हुई है।
छोटी सी कमी के कारण गरीब परिजन हैं लाचार
युवा महासचिव मयंक रोहिला नर कहा कि पत्थलगांव अस्पताल पूरे इलाके का सबसे बड़ा अस्पताल है जहां सभी क्षेत्रों से लोग इलाज कराने आते है लेकिन हद तब हो जाती है जब किसी मरीज को खून की कमी होती है और परिजनों के पास ब्लड उपलब्ध होने के बाद भी उस पर मोटा खर्च करना पड़ता है क्योंकि पत्थलगांव अस्पताल ब्लड जांच सुविधा से अछूता है जबकि आजकल देखा जा रहा है कि ब्लड डोनेट करने में युवा बढ़चढक़र आगे आ रहे हैं लेकिन अभाव के कारण लोगों को सुगम और मुफ्त सुविधा से वंचित होना पड़ रहा है जो विडंबना है जिसका लाभ प्राइवेट जांच केंद्र वाले उठा रहे हैं और गाढ़ी कमाई कर रहे हैं। बहरहाल इतने बड़े अस्पताल में छोटी सी कमी ने बड़ा संकट पैदा करके रख दिया है जिसके कारण ब्लड बैंक संबंधित कार्य नही हो पा रहे हैं और शासन की मंशा पर पलीता लग रहा है जहां एक ओर सरकार स्वास्थ्य सुविधा के लिए तत्पर है तो दूसरी ओर पत्थलगांव अस्पताल में सुविधाओं के नाम पर सिर्फ दिखावा जारी है।



