NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिकायत मिलते ही मां विहार कॉलोनी पहुंचे महापौर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शिकायत मिलते ही मां विहार कॉलोनी पहुंचे महापौर
रायगढ़

शिकायत मिलते ही मां विहार कॉलोनी पहुंचे महापौर

पानी सहित अन्य समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

lochan Gupta
Last updated: August 7, 2026 12:16 am
By lochan Gupta August 7, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। मां विहार कॉलोनी के नागरिकों द्वारा एक दिन पूर्व नगर निगम कार्यालय पहुंचकर क्षेत्र में व्याप्त पेयजल संकट सहित विभिन्न मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया गया था।
नागरिकों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महापौर जीवर्धन चौहान अगले ही दिन सुबह क्षेत्रीय पार्षद महेश शुक्ला एमआईसी सदस्य मुक्तिनाथ बबुआ एवं नगर निगम अधिकारियों के साथ मां विहार कॉलोनी पहुंचे और मौके पर स्थिति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान महापौर ने कॉलोनी का पैदल भ्रमण कर स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को करीब से देखा, उनकी बातें ध्यानपूर्वक सुनीं और विशेष रूप से पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई, नाली एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली।
बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं बुजुर्गों ने भी अपनी समस्याएं महापौर के समक्ष रखीं।महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से किसी भी नागरिक को वंचित नहीं रहना चाहिए।
पानी की समस्या का तत्काल समाधान किया जाए तथा क्षेत्र की अन्य समस्याओं का भी समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं स्थायी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी नियमित रूप से क्षेत्र का निरीक्षण कर समस्याओं का समय पर समाधान करें।महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका त्वरित समाधान करना है। नागरिकों की सुविधा और शहर का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए जनता की हर उचित शिकायत पर नगर निगम तत्परता के साथ कार्रवाई करता रहेगा।

You Might Also Like

कुकुरदा ग्राम पंचायत वार्ड नंबर 10 में मतपत्र पहुंचे कम

तालाब की जमीन पर दबंगई, निजी भूमि बताकर पड़ोसियों को कर रही परेशान

चांदमारी विद्यालय में नि:शुल्क साइकिल वितरण समारोह संपन्न

बारिश बंद होते ही तेज धूप व उमस ने किया बेहाल

एडवोकेट प्रोटेक्षन एक्ट को लेकर ओपी ने दिलाया भरोसा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्टाईपेंड को लेकर इंटर्न डॉक्टरों का तीसरे दिन भी हड़ताल जारी
Next Article जन्माष्टमी डिज्नीलैंड मेले का अनुमति आवेदन निरस्त

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू
मलेरिया से एक व्यक्ति की हुई मौत, सप्ताहभर से मेकाहारा में चल रहा था उपचार, बरमकेला से रेफर होकर आया था रायगढ़ज्
सावन में दिव्यता से सराबोर मयाली का मधेश्वर महादेव
एकलव्य विद्यालय में भडक़ा छात्रों का आक्रोश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?