NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘सोना छुड़ाने’ का झांसा देकर 90 लाख रूनए की ठगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जांजगीर चांपा > ‘सोना छुड़ाने’ का झांसा देकर 90 लाख रूनए की ठगी
जांजगीर चांपा

‘सोना छुड़ाने’ का झांसा देकर 90 लाख रूनए की ठगी

24 घंटे में पुलिस ने खोला हाई-प्रोफाइल फ्रॉड गैंग का राज, एक महिला समेत तीन आरोपी हुए गिरफ्तार, परिवार के अलग-अलग बैंक खातों से उड़ाए थे 90.28 लाख रुपए

lochan Gupta
Last updated: August 6, 2026 11:58 pm
By lochan Gupta August 6, 2026
Share
4 Min Read

सक्ती। सिर्फ छह महीने में एक परिवार से 90 लाख 28 हजार 500 रुपए की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का सक्ती पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। आरोपियों ने पीडि़त को सोने का नवनीकरण (गोल्ड रिन्यूअल) और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर उसके पूरे परिवार को आर्थिक जाल में फंसा लिया। परिवार के अलग-अलग बैंक खातों से यूपीआई, नेफ्ट, आरटीजीएस और आईएमपीएस के माध्यम से लाखों रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, थाना बाराद्वार क्षेत्र के ग्राम जेठा निवासी मूलचंद राठौर ने 5 अगस्त 2026 को शिकायत दर्ज कराई कि पेण्ड्रा निवासी रेखा राठौर, पुष्पांजली राठौर, अफरोज खान और सुभाष साहू ने मिलकर उन्हें विश्वास में लिया। आरोपियों ने दावा किया कि वे उनके गिरवी रखे सोने का नवनीकरण करवा देंगे और ऋण की अवधि भी बढ़वा देंगे। इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपियों ने धीरे-धीरे मूलचंद राठौर, उनकी पत्नी फूलबाई राठौर तथा दोनों बेटों सुभाष सिंह राठौर और विनय सिंह राठौर के बैंक खातों से विभिन्न माध्यमों से 90.28

लाख रुपए अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए।

पुलिस जांच में सामने आया कि यह ठगी 31 अक्टूबर 2025 से 5 मई 2026 के बीच लगातार की गई। आरोपियों ने एक साथ बड़ी रकम लेने के बजाय अलग-अलग किश्तों में राशि ट्रांसफर कराई, ताकि किसी को तत्काल संदेह न हो। यही वजह रही कि ठगी का सिलसिला लंबे समय तक चलता रहा।

24 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गंभीर आर्थिक अपराध की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल, एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैंकरा के पर्यवेक्षण एवं बाराद्वार थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अधिक पैसे कमाने के उद्देश्य से संगठित योजना बनाई थी और सोना छुड़ाने एवं ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा देकर पूरी ठगी को अंजाम दिया।

बीएनएस की गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

थाना बाराद्वार में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 61(2) एवं 112 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। सक्ती पुलिस ने स्पष्ट किया है कि धोखाधड़ी, आर्थिक अपराध, लूट और अन्य संगठित अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी तथा नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी वित्तीय लेन-देन या निवेश संबंधी प्रस्ताव पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

मामले में ये आरोपी हुए गिरफ्तार

रेखा राठौर (37) पिता जय कुमार राठौर, निवासी निमधा, थाना मरवाही, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।
अफ रोज खान (46) पिता गुलशेर खान, निवासी पुरानी बस्ती, पेण्ड्रा।
सुभाष कुमार साहू (34) पिता स्व. बुद्धुराम साहू, निवासी चिंगराजपारा, चांटीडीह, बिलासपुर।
एक अन्य आरोपी पुष्पांजली राठौर की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।

कैसे हुई 90 लाख की ठगी?

सोना नवनीकरण और ऋण अवधि बढ़ाने का झांसा दिया।
परिवार का विश्वास जीतकर बैंकिंग प्रक्रिया में शामिल कराया।
अलग-अलग बैंक खातों से रकम ट्रांसफर कराई।
यूपीआई, नेफ्ट, आरटीजीएस और आईएमपीएस का इस्तेमाल किया।
करीब छह महीने में 90.28 लाख रुपये आरोपियों के खातों में पहुंचाए गए।
शिकायत मिलते ही 24 घंटे में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

You Might Also Like

कार और ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, दूल्हा-दुल्हन समेत पांच लोगों की मौत

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस को उपभोक्ता को 9.60 लाख रुपए, क्षतिपूर्ति व मुकदमा खर्च देने का आदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत वर्चुअल माध्यम से प्रॉपर्टी कार्ड वितरण कार्यक्रम को किया संबोधित

नैला में श्री राम मंदिर में स्वर्ण कमल पर विराजेगी मां दुर्गा

जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन में जमकर गड़बड़ी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ रीजन के चार लीनेश क्लबों की संयुक्त आधिकारिक यात्रा का आयोजन
Next Article पलाड़ी कला स्थित एकलव्य छात्रावास में कक्षा नवमी के छात्र ने शौचालय में लगाई फांसी

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम लागू
मलेरिया से एक व्यक्ति की हुई मौत, सप्ताहभर से मेकाहारा में चल रहा था उपचार, बरमकेला से रेफर होकर आया था रायगढ़ज्
सावन में दिव्यता से सराबोर मयाली का मधेश्वर महादेव
एकलव्य विद्यालय में भडक़ा छात्रों का आक्रोश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान का किया शुभारंभ, 15 अगस्त से 26 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?