NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आजादी के 77 साल बाद भी ‘अंतिम विदाई’ को तरसता फर्सवानी, खुले आसमान के नीचे सुलगती चिताएं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > आजादी के 77 साल बाद भी ‘अंतिम विदाई’ को तरसता फर्सवानी, खुले आसमान के नीचे सुलगती चिताएं
सारंगढ़

आजादी के 77 साल बाद भी ‘अंतिम विदाई’ को तरसता फर्सवानी, खुले आसमान के नीचे सुलगती चिताएं

तालाब की मेढ़ पर भीगते शव देख छलका ग्रामीणों का दर्द

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़। क्या आजादी के सात दशकों बाद भी एक इंसान को मरकर सुकून से पंचतत्व में विलीन होने का हक नहीं है? क्या विकास के खोखले नारों की हकीकत यही है कि अपनों के जाने के गम में डूबे परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सिर छिपाने की जगह भी न मिले फर्सवानी गांव से आती तस्वीरें किसी का भी कलेजा कपा देने के लिए काफी हैं, जहां आज भी बारिश के थपेड़ों के बीच, पन्नियों और तिरपाल की आड़ में अपनों की चिताओं को मुखाग्नि दी जा रही है।

अंधे-बहरे सिस्टम के खिलाफ भडक़ा जनाक्रोश

ग्रामीणों ने वर्षों तक गुहार लगाई, अर्जियां दीं, लेकिन जिम्मेदारों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। अब फर्सवानी का सब्र का बांध पूरी तरह टूट चुका है। गांव की गलियों में दुख से ज्यादा गुस्सा तैर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर पंचायत और प्रशासन ने अपनी नींद से जागकर तत्काल सर्वसुविधायुक्त मुक्तिधाम का निर्माण शुरू नहीं कराया, तो वे सडक़ों पर उतरने से नहीं हिचकेंगे।

कलेक्टोरेट कूच या घर-घर से चंदा

खुद संवारेंगे अपनों का अंतिम सफर, लाचार और आक्रोशित ग्रामीणों ने अब सीधा अल्टीमेटम दे दिया है। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण कलेक्टोरेट जाने का की तैयारी में हैं, ताकि अफसरशाही को उनकी नाकामी का अहसास कराया जा सके। वहीं, ग्रामीणों ने यह भी कसम खाई है कि अगर शासन-प्रशासन इतना लाचार और बेबस हो चुका है कि वह मुक्तिधाम भी नहीं बना सकता, तो वे खुद घर-घर जाकर झोली फैलाएंगे, एक-एक रुपया चंदा जुटाएंगे और अपनों की गरिमा की खातिर खुद मुक्तिधाम बनाएंगे। लेकिन अब इस अनदेखी और बेअदबी को और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा!

भीगती चिताएं, टूटती सांसें

जिस गांव में जिंदगी भर इंसान ने हाड़-तोड़ मेहनत की, वहां मौत के बाद उसे दो गज जमीन पर एक छत नसीब नहीं है। कहने को मुख्य बस्ती से 2 किलोमीटर दूर एक मुक्तिधाम का ढांचा खड़ा कर दिया गया है, लेकिन दुर्गम रास्ते और बेतुकी दूरी के कारण वहां तक शव ले जाना अपने आप में किसी सजाये-मौत से कम नहीं। लाचार होकर ग्रामीण आज भी गांव के तालाब की मेढ़ पर अपनों का दाह-संस्कार करने को मजबूर हैं। सोचिए, उस परिवार पर क्या बीतती होगी, जब अपनों को खोने के आंसू अभी सूखे भी नहीं होते और बारिश की बूंदें जलती चिता को बुझाने लगती हैं! यह सिर्फ एक शव का भीगना नहीं, बल्कि संवेदनशील प्रशासन और पंचायत व्यवस्था का पूरी तरह से बह जाना है।

You Might Also Like

प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा से संविदा स्वा. कर्मचारियों ने कियें भेंट

स्वस्थ्य पंचायत व जनसंवाद सम्मेलन में मितानिनों का सम्मान

भटगांव में बेखौफ नकाब पोश का तांडव, सेंधमारी कर उड़ाया हजारों का माल

शा. कॉलेज में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम संपन्न

सरसीवां पुलिस द्वारा शराब कोचियो, विक्रेताओ पर की कार्यवाही

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जर्जर सडक़ से ग्रामीण बेहाल, पेड्रावन-सरधाभाठा-बालपुर मार्ग की मरम्मत की मांग
Next Article आईटीआई लैलूंगा में ‘नव कौशल पथ-नई राह, नया हुनर’ कार्यक्रम संपन्न

खबरें और भी है....

साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
156 को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा, आठ साल बाद जारी हुई सूची, सरकारी नौकरी का रास्ता साफ
जनरल से एसी कोच तक पैर रखने की जगह नहीं
चोरी गए सारे सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
नर्स के सूने मकान से नकद व जेवर पार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय कैबिनेट के बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले, बीईएमएल लगाएगी भारी मशीन बनाने का प्लांट, 500 करोड़ के एआई मिशन को मंजूरी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?