NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पिता बोले-दूसरी महिला से अफेयर के कारण बेटी की हत्या
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पिता बोले-दूसरी महिला से अफेयर के कारण बेटी की हत्या
रायपुर

पिता बोले-दूसरी महिला से अफेयर के कारण बेटी की हत्या

कहा- दामाद ने ही मारकर कुएं में फेंका, तैरना जानती थी, खुद नहीं गिर सकती

lochan Gupta
Last updated: August 5, 2026 12:06 am
By lochan Gupta August 5, 2026
Share
4 Min Read

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे आरंग में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दामाद का दूसरी महिला से अफेयर था और इसी वजह से वह आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। परिवार वालों ने थाने में शिकायत की है, जिसके मुताबिक 31 जुलाई की सुबह दामाद ने फोन कर बताया कि पुष्पा कुएं में गिर गई है। उस दिन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मृतका की पहचान पुष्पा सोनकर के रूप में हुई है। वह आरंग के वार्ड नंबर-14 स्थित शनि मंदिर के पास रहती थी। मामला आरंग थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने हत्या का मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मृतका के पिता रामधार सोनकर ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि करीब 20 साल पहले पुष्पा की शादी भोला सोनकर से हुई थी। दोनों के चार बच्चे हैं। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पिछले 3 साल से भोला सोनकर का दूसरी महिला से संबंध था। उस महिला से उसका एक साल का बच्चा भी है। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। परिजनों का आरोप है कि भोला आए दिन पुष्पा के साथ मारपीट करता था और उसे जान से मारने की धमकी देता था। परिजनों के मुताबिक, घटना से एक रात पहले भोला सोनकर घर नहीं लौटा था। मृतका की 18 साल की बेटी ने बताया कि 31 जुलाई की सुबह करीब 5 बजे वह घर पहुंचा। इसके बाद उसका पुष्पा से झगड़ा हुआ। आरोप है कि वह उसे घर के पीछे स्थित बाड़ी की ओर ले गया। करीब सुबह 8:15 बजे भोला ने पुष्पा के भाई गोविंदा को फोन कर बताया कि उनकी बहन कुएं में गिर गई है। सूचना मिलने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि पुष्पा कुएं के पास गंभीर हालत में मिली थी और उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पहले उसे आरंग के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रायपुर रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता का कहना है कि पुष्पा को तैरना आता था। ऐसे में उसका अचानक कुएं में गिरने की बात उन्हें संदिग्ध लग रही है। उनका आरोप है कि आरोपी पति ने दूसरी महिला से संबंधों में बाधा बनने के कारण पुष्पा को कुएं में धक्का दिया। 2 अगस्त को मृतका के पिता, भाइयों और बेटियों ने आरंग थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही निष्पक्ष और गहन जांच की मांग करते हुए कहा कि मामले के दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। आरंग पुलिस का कहना है कि परिजनों से आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है। जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

बंग समाज का विरोध प्रदर्शन, बोले- महुआ मोइत्रा राजनीतिक फायदा के लिए कर रहीं अपमानजनक टिप्पणियां

दिब्यांग पटेल होंगे रायगढ़ के नए एसपी

राजिम कुंभ का पहला न्योता भांचा राम को, बनाया जा रहा परिक्रमा पथ

प्रदेश में 1 नवंबर से कई बड़ी योजनाएं होंगी शुरू

बीए-एलएलबी की परीक्षा में बांटे गलत प्रश्न-पत्र

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article ‘रेलवन ऐप’यात्रियों की सुविधा के लिए : रेलवे का डिजिटल साथी
Next Article संत रविदास ने समरसता, समानता और भक्ति का जो मार्ग दिखाया, वही विकसित और सशक्त भारत की आधारशिला : सीएम साय

खबरें और भी है....

बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिला
शहर विकास को मिली 32.50 करोड़ से अधिक की स्वीकृति
सीएम साय का बड़ा ऐलान, माघ पूर्णिमा पर रहेगी सरकारी छुट्टी
डेयरी एनालॉग उत्पादों पर सख्ती,खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई
कांग्रेस ने लगाया करोड़ो की ऑनलाइन वसूली का आरोप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बस स्टैंड प्रतीक्षालय में अज्ञात महिला का शव मिला
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?