NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवन ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु चलाया विशेष जागरूकता अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेलवन ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु चलाया विशेष जागरूकता अभियान
बिलासपुर

रेलवन ऐप के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु चलाया विशेष जागरूकता अभियान

lochan Gupta
Last updated: August 3, 2026 11:06 pm
By lochan Gupta August 3, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। यात्रियों को रेलवे की डिजिटल सेवाओं से जोडऩे एवं टिकटिंग प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम तथा सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में रेलवन ऐप जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग द्वारा रेलवन ऐप के प्रति जागरूकता हेतु विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान स्टेशन के बुकिंग कार्यालय के सामने, यात्री प्रतीक्षालय तथा प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल में यात्रियों को रेलवन ऐप की विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। वाणिज्य विभाग के पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में रेलवन ऐप डाउनलोड करने, पंजीकरण करने तथा उसके उपयोग की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया। यात्रियों को बताया गया कि रेलवन ऐप के माध्यम से आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट बुकिंग, प्लेटफॉर्म टिकट, पीएनआर स्थिति की जानकारी, ट्रेन की लाइव लोकेशन, रेल मदद के माध्यम से शिकायत एवं सुझाव दर्ज करने सहित रेलवे की अनेक डिजिटल सेवाओं का लाभ एक ही मंच पर आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। यात्रियों को यह भी बताया गया कि रेलवन ऐप के माध्यम से सभी स्वीकृत डिजिटल भुगतान विकल्पों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जा रही है। इससे यात्रियों का समय बचता है तथा स्टेशन पर कतारों में लगने की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों ने रेलवन ऐप डाउनलोड कर इसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की। वाणिज्य विभाग ने यात्रियों से अधिकाधिक डिजिटल सेवाओं का उपयोग करने तथा अपनी रेल यात्रा को और अधिक सुविधाजनक एवं सहज बनाने की अपील की।

You Might Also Like

संचार उपकरण के माध्यम से बेहतर यात्री सेवा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

रेल कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग एवं प्राथमिक उपचार करने का दिया गया प्रशिक्षण

17 करोड़ का स्नेक बाइट मुआवजा घोटाला

रेलवे ने स्वच्छता पखवाडा पर निकाली प्रभात फेरी

रेलवे द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदेश में 5 ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों की नई पोस्टिंग
Next Article दिव्यांगजनों के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध : सीएम साय

खबरें और भी है....

रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
बेलरिया एनीकट निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार, ठेकेदार व सिंचाई विभाग की मिलीभगत से हुआ गड़बड़झाला
तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी की भिड़ंत, बुजुर्ग सहित तीन घायल, बाइक सवार की हालत गंभीर
निगरानी बदमाश से दूध विके्रता की चोरी गई बाइक बरामद
नक्शा बटांकन में लापरवाही, 10 तहसीलदारों पर गिरी कलेक्टर की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी डीएसपी पद पर पदोन्नत
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?