NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
रायगढ़

बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा - ‘सजग रहे, प्रशासन आपके साथ है’

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 11:57 pm
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ विधायक वित्त मंत्री ओपी चौधरी सोशल मंच में लाइव आए और बताया पिछले 72 घंटों के दौरान लगातार बारिश से महानदी में बढ़ते जलस्तर के बीच सरकार की समय पर की गई तैयारी और बेहतर समन्वय से बाढ़ की अप्रिय स्थिति को टाल लिया गया। इस संबंध में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी फेसबुक लाइव के जरिए जनता से रूबरू हुए और वस्तु स्थिति की जानकारी दी।
ओपी चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों क्षेत्र में हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए उन्होंने निकटवर्ती राज्य ओडिशा के अधिकारियों से लगातार संपर्क किया। उन्होंने कहा हीरा कुंड डेम के पहले 2 गेट, फिर 10 गेट और बाद में फिर 10 गेट कुल मिलाकर हीराकुंड डैम के 22 गेट खुलवाए गए। समय पर लिए गए फैसले की वजह से बाढ़ की विभीषिका को टालने में सफल हुए। विधायक ओपी ने इस सफल समन्वय के लिए ओडिशा सरकार के अधिकारियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के जिला प्रशासन को भी साधुवाद दिया। ओपी चौधरी ने बताया कि सारंगढ़-बिलाईगढ़, शक्ति और रायगढ़ जिले के कलेक्टर, एसपी, जिला पंचायत के सीईओ और जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया। ओपी ने कहा गंगरेल और बांगो डैम के केचमेंट एरिया में भी भारी बारिश हो रही थी। इसलिए पहले से ही तैयारी कर ली गई थी, ताकि आम जनता को परेशानी न हो । मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अगर तटीय इलाकों में रहने वाले किसी भी परिवार को बाढ़ की वजह से नुकसान हुआ है तो राजस्व में किए गए प्रावधान के तहत उन्हें तत्काल मुआवजा राशि दी जाए। ओपी ने भरोसा दिलाते हुए कहा साय सरकार आम जनता के साथ है । नुकसान की भरपाई प्राथमिकता से होगी।ओपी चौधरी ने कहा कि साय सरकार के नेतृत्व में पिछले 2 सालों से भी बाढ़ से बचाव के लिए पूर्व तैयारियां की गई हैं, जिसका नतीजा है कि बड़ी आपदा टल गई।लेकिन उन्होंने आम जनता अपील करते हुए कहा यदि भविष्य में हीराकुंड, गंगरेल और बांगो क्षेत्र में वर्षा होगी तो कभी भी स्थिति बदल सकती है। घबराने की बजाय सजग और सतर्क रहने की अपील करते हुए ओपी ने कहा प्रशासन अमला आवश्यक तैयारियों के साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क है।

ओपी ने बताया बाढ़ आपदा से कैसे निपटे

ओडिसा राज्य में स्थित हीराकुंड डेम चरणबद्ध तरीके से कुल 22 गेट खोले गए जिससे बाढ़ का पानी बांध में चला गया। महानदी के तटवर्ती 3 जिलों के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इसी बावजूद क्षति होने पर तत्काल मुआवजा देने के आदेश दिए गए। आम जनता से अपील करते हुए सतर्क रहने की बात कही एवं अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई।

You Might Also Like

किरोड़ीमल नगर के वार्डों में हो रहा जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन

जहर उगलती चिमनियां व काले डस्ट ने आबोहवा को जहरीला बनाया- बजरंग

शहर में आदतन बदमाशों की धरपकड़ तेज

हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा

आर.एल. हॉस्पिटल में 24 को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना
Next Article वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला

खबरें और भी है....

नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
परसदा वाटर फॉल में युवा दिखा रहे खतरनाक स्टंट, हादसे की बढ़ी आशंका, ऊंची पहाड़ी से लगा रहे छलांग
वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कांग्रेस पर हमला
बेहतर समन्वय से टली बाढ़ की आपदा
सोमवारी को लेकर कांवडियों का दल घोघड़ धाम के लिए हुआ रवाना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से मिले सीएम साय, साझा किया छत्तीसगढ़ के भविष्य का रोडमैप
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?