NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़ सुरक्षा के प्रति महापल्ली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सडक़ सुरक्षा के प्रति महापल्ली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रायगढ़

सडक़ सुरक्षा के प्रति महापल्ली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सडक़ सुरक्षा हेतु विद्याथियों ने सीखे यातायात नियम के गुर

lochan Gupta
Last updated: December 17, 2023 12:12 am
By lochan Gupta December 17, 2023
Share
3 Min Read

रायगढ़। शा. हेमसुंदर गुप्ता उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय महापल्ली में विद्यालय के प्राचार्य जे.सुजाता राव के संरक्षण में विद्यालय के एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी इकाई के द्वारा आयोजित सडक़ सुरक्षा-जीवन रक्षा यातायात नियमों के संदर्भ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में रायगढ़ से सडक़ सुरक्षा यातायात की टीम से रोहित कुमार बंजारे( टी.आई.), मुकेश चौहान (हेड कांस्टेबल),प्रेम सिंह सिदार(हेड कांस्टेबल),गनपत कंवर (कांस्टेबल ) इन सभी का विद्यालय में आगमन हुआ। कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के प्राचार्य जे सुजाता राव ने सभी का स्वागत उद्बोधन कर कार्यक्रम में दिए जाने वाले यातायात संबंधी जानकारी को ध्यान से ग्रहण करने व अमन करने हेतु छात्रों को प्रोत्साहित किया। तत्पश्चात रोहित कुमार बंजारे टी.आई. ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को सडक़ सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए अपने-अपने घर में यह जागरूकता फ़ैलाने ,अपने से बड़ों को शराब पीकर गाड़ी न चलाने, हमेशा हेलमेट लगाने यातायात नियमो का पालन करने हेतु कहा। कार्यक्रम के दौरान मुकेश कुमार चौहान द्वारा छात्रों को प्रोजेक्टर के माध्यम से विडियो व सांकेतिक चित्र के माध्यम से सडक़ सुरक्षा, यातायात नियम, हेलमेट सीट बेल्ट का उपयोग, इमरजेंसी सेवाएं, साइनेज, ट्रैफिक लाइट, हैंड साइन, इमरजेंसी सेवा तथा अन्य संबंधित तथ्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जिला सडक़ सुरक्षा प्रबंधक ने बताया कि प्रति वर्ष देश तथा राज्य में हजारों की संख्या में सडक़ दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे काफी लोगों की मृत्यु हो जाती है। हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है कि सडक़ दुर्घटना के नियंत्रण के लिए सडक़ सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें तथा अपने घर परिवार के सदस्यों, मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।यातायात नियमों का पालन सभी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि सडक़ दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है। इसके कारण परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंचती है। वाहन का परिचालन सही उम्र में करें अथवा आवश्यकता पडऩे पर अपने परिवार जनों की सहायता प्राप्त करें, जिससे सडक़ दुर्घटना में भी कमी लायी जा सके। विदित हो की विद्यालय में व्यवसायिक कोर्स ऑटोमोबाइल संचालित हो रहा है जिसमे इन सभी बातो को नियमों का अध्ययन किया जाता है। जिस कारण इन व्यवसायिक कोर्स करने वालों छात्र-छात्राओं को इन नियमों का गंभीरता से जानकारी प्राप्त हुआ। इस दौरान विद्यालय के एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी इकाई के विद्यार्थी ,कार्यक्रम अधिकारी रवि कंवर , एवं एन.सी.सी इकाई प्रभारी विजय कुमार चौहान व विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों का सराहनीय सहयोग रहा।

You Might Also Like

उत्साह व अकीदत के साथ मनायी गई ईद उल अजहा पर्व

बर्रा के शराबी व्याख्याता सूरज लाल की कलेक्टर से शिकायत

सफाई ठेका कहीं ना बन जाये निगम की गले की फांस

छ.ग. स्टेट पावर जनरेशन, सारडा एनर्जी व अंबूजा सीमेंट को नोटिस

कलेक्टर गोयल कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे केआईटी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम आवास से गरीबों के घर का सपना अब होगा साकार- शकील अहमद
Next Article श्रद्धा महिला मण्डल द्वारा 270 श्रमिकों को दिए गए मच्छरदानी

खबरें और भी है....

एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
अब ग्रीन इकोनॉमी के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका लगातार मजबूत कर रहा हमारा छत्तीसगढ़- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
34.75 लाख लगत के निर्माण कार्यों का मेयर श्री चौहान ने किया भूमिपूजन
सुशासन शिविर में विकास कार्यों का शिलान्यास
मैनपाट में हाउसिंग बोर्ड बनाएगा सर्वसुविधायुक्त पर्यटन-आवासीय परिसर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
एसईसीएल सतर्कता की नजर, ‘प्रयास’ का असर-846 विधवा-परिजनों को मिला हक
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?