NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘बच्चों को गाड़ी नहीं, भविष्य दें’ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > ‘बच्चों को गाड़ी नहीं, भविष्य दें’ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
जशपुरनगर

‘बच्चों को गाड़ी नहीं, भविष्य दें’ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा एवं महिला-बाल संरक्षण पर विद्यार्थियों को किया जागरूक

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 1:06 am
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार जशपुर पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में यातायात जागरूकता, साइबर सुरक्षा तथा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम को लेकर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यातायात पुलिस जशपुर के द्वारा सेंट जेवियर हायर सेकेंडरी स्कूल जशपुर (शांति भवन)में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक श्री कुंज राम चौहान एवं ट्रैफिक प्रभारी उप निरीक्षक श्री खेमराज ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को सडक़ सुरक्षा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के महत्व, यातायात संकेतों का पालन, साइबर ठगी से बचाव के उपाय, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या साइबर अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को देने के लिए भी प्रेरित किया गया। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले के सभी अभिभावकों से की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने की अनुमति न दें। उन्होंने कहा कि बच्चों को गाड़ी नहीं, भविष्य दें। सुरक्षित बचपन ही सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने सभी नागरिकों से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा बच्चों में अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का आग्रह किया।
जशपुर पुलिस की सख्त चेतावनी
18 वर्ष से कम आयु के नाबालिग द्वारा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना कानूनन अपराध है। ऐसे मामलों में केवल नाबालिग ही नहीं, बल्कि उसके अभिभावक एवं वाहन स्वामी भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आते हैं। प्रावधानों के अनुसार ?25,000 तक का जुर्माना अथवा 3 वर्ष तक का कारावास, वाहन का पंजीयन निरस्त किए जाने की कार्रवाई तथा संबंधित नाबालिग को 25 वर्ष की आयु तक ड्राइविंग लाइसेंस जारी नहीं किए जाने का प्रावधान है। जशपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहें तथा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में पुलिस का सहयोग करें।

You Might Also Like

शराबी आरक्षक अलबर्ट एक्का को एसपी ने किया निलंबित

बगीचा में 12 करोड़ 79 लाख से होगा गौरवपथ का निर्माण : सीएम

सीएम साय ने जशपुर को दी ऐतिहासिक सौगात

लोकसभा निर्वाचन-2024 के संबंध में हुई अंतर्राज्यीय उच्च स्तरीय समन्वय बैठक

सीजी सेट पात्रता परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article व्यापार, युवा एवं स्वावलंबन को नई दिशा देगा चेम्बर का वार्षिक अभियान
Next Article पत्थलगांव के झोंपड़ीनुमा अहाते की अव्यवस्था से लोग परेशान

खबरें और भी है....

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प है: राज्यपाल श्री रमेन डेका
अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, शराब व मोटरसाइकिल जब्त
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण
जिला पुलिस रायगढ़ से सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा हुए सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त
20 साल के संघर्ष का असर!° पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प है: राज्यपाल श्री रमेन डेका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?