NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: व्यापार, युवा एवं स्वावलंबन को नई दिशा देगा चेम्बर का वार्षिक अभियान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > भिलाईनगर > व्यापार, युवा एवं स्वावलंबन को नई दिशा देगा चेम्बर का वार्षिक अभियान
भिलाईनगर

व्यापार, युवा एवं स्वावलंबन को नई दिशा देगा चेम्बर का वार्षिक अभियान

lochan Gupta
Last updated: August 2, 2026 1:06 am
By lochan Gupta August 2, 2026
Share
3 Min Read

भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भिलाई एवं स्वावलंबी भारत अभियान के संयुक्त तत्वावधान में वर्ष 2026 के शेष महीनों में व्यापार, उद्योग, युवा जागरूकता एवं स्थानीय बाजारों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से विभिन्न जनहितैषी कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। यह आयोजन प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा के नेतृत्व में आयोजन सम्पन्न होंगे। अजय भसीन ने इन आयोजनों का उद्देश्य व्यापारियों के हितों की रक्षा, युवाओं को स्वावलंबन के लिए प्रेरित करना तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। अभियान की शुरुवात हो चुकी है।16 जुलाई से कर्मकार व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ था आज इस शिविर का द्वितीय सत्र का समापन हुआ।इस शिविर में विभिन्न प्रतिष्ठान के कर्मकारो ने प्रशिक्षण लिया। इस अभियान की शुरुआत अगस्त माह से होगी। 22 अगस्त से 2 अक्टूबर तक शहर के 10 स्कूलों एवं 10 महाविद्यालयों में ‘जि़ंदगी न मिलेगी दोबारा’ विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के वक्ता विद्यार्थियों को स्वावलंबन, भारतीय संस्कार, नैतिक जिम्मेदारी, व्यक्तित्व विकास, राष्ट्र निर्माण तथा जीवन में सही दिशा के महत्व पर प्रेरक विचारों से अवगत कराएंगे। इसका उद्देश्य युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं आत्मनिर्भर नागरिक बनाना है। इसी क्रम में देश के भविष्य माने जाने वाले त्रद्गठ्र्ठ ं वर्ग के 30 चयनित युवाओं को 17 अगस्त से 23 अगस्त तक अहमदाबाद के अध्ययन भ्रमण पर ले जाया जाएगा। इस यात्रा के दौरान उन्हें भविष्य के व्यापार एवं उद्योग, नवाचार, स्टार्टअप, आधुनिक तकनीक तथा उद्यमिता के नए अवसरों की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे आने वाले समय की चुनौतियों और संभावनाओं को समझ सकें।
अक्टूबर माह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘कर्मकार महोत्सव’ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर ऐसे 25 कर्मकारों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने एक ही प्रतिष्ठान में 25 वर्षों से अधिक समय तक निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ सेवाएँ दी हैं। यह सम्मान कर्मकारों के योगदान को समाज के सामने सम्मानपूर्वक प्रस्तुत करने का प्रयास होगा। नवंबर माह में दीपोत्सव के अवसर पर ‘आया त्योहार, चलो बाज़ार’ अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से आमजन को स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने, स्थानीय व्यापारियों को प्रोत्साहित करने तथा ऑनलाइन खरीदारी पर अत्यधिक निर्भरता कम करने का संदेश दिया जाएगा। अभियान का उद्देश्य ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को मजबूत करते हुए स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, भिलाई ने सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से इन आयोजनों में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा है कि सामूहिक प्रयासों से ही आत्मनिर्भर भारत और सशक्त व्यापारिक वातावरण का निर्माण संभव है।

You Might Also Like

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों पर हुई कार्यवाही

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग ने ली बालोद में विशेष अपराध समीक्षा बैठक

चरमराई यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाय

दो पक्षो मे हुई खुनी भिडंत, एक नाबालिक सहित तीन गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भिलाई नगर निगम आयुक्त द्वारा विकास एवं निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
Next Article ‘बच्चों को गाड़ी नहीं, भविष्य दें’ पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

खबरें और भी है....

शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प है: राज्यपाल श्री रमेन डेका
अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, शराब व मोटरसाइकिल जब्त
जिले में सहकारिता व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती, सचिव सी.आर. प्रसन्ना ने किया कोतरा पैक्स का औचक निरीक्षण
जिला पुलिस रायगढ़ से सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन वर्मा हुए सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त
20 साल के संघर्ष का असर!° पीडब्ल्यूडी के आश्वासन के बाद खुला चक्का जाम

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
शिक्षा केवल उपाधि प्राप्त करने का माध्यम नहीं, समाज और मानवता के प्रति उत्तरदायित्व निभाने का संकल्प है: राज्यपाल श्री रमेन डेका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?