NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ को मिली इंडियन ओवरसीज बैंक की नई सौगात
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ को मिली इंडियन ओवरसीज बैंक की नई सौगात
रायगढ़

रायगढ़ को मिली इंडियन ओवरसीज बैंक की नई सौगात

वित्त मंत्री ने किया रायगढ़ में नवीन शाखा का लोकार्पण, वित्तीय समावेशन के साथ व्यापार, उद्योग और रोजगार को मिलेगा नया संबल

lochan Gupta
Last updated: July 31, 2026 12:25 am
By lochan Gupta July 31, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। शहर के चैतन्य नगर स्थित कृष्णा क्राउन कॉम्प्लेक्स में इंडियन ओवरसीज बैंक की नवीन शाखा का लोकार्पण गुरुवार को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने फीता काटकर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर बैंक की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुविधाओं का विस्तार केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के समग्र आर्थिक विकास, डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने और आम नागरिकों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का सशक्त माध्यम भी है।
कार्यक्रम में इंडियन ओवरसीज बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक (रायपुर) गौरी शंकर नायक,सहित जनप्रतिनिधियों, बैंक अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं पुष्पगुच्छ भेंट के साथ हुआ। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने अतिथियों को शाखा में उपलब्ध आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं, डिजिटल सेवाओं तथा विभिन्न ग्राहक हितैषी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। नई शाखा में बचत एवं चालू खाते खोलने की सुविधा के साथ इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम सेवा, डिजिटल बैंकिंग, कृषि एवं व्यवसायिक ऋण सहित अनेक आधुनिक वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे क्षेत्र के नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सुगम बैंकिंग सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सकेंगी।
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार वित्तीय समावेशन को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रत्येक नागरिक तक सुरक्षित, पारदर्शी और सुलभ बैंकिंग सेवाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बैंक की नई शाखा खुलने से स्थानीय व्यापारियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं एवं उद्यमियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी, स्वरोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। इंडियन ओवरसीज बैंक के क्षेत्रीय महाप्रबंधक गौरी शंकर नायक ने कहा कि बैंक आधुनिक तकनीक आधारित सेवाओं के माध्यम से ग्राहकों को बेहतर, तेज और भरोसेमंद बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रायगढ़ की यह नई शाखा ग्राहकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरेगी और क्षेत्र में बैंक की सेवाओं को नई पहचान दिलाएगी।

You Might Also Like

रामपुर से गोवर्धनपुर मार्ग में फिर हुई लीपापोती

नगरीय निकाय मतगणना को लेकर पूर्वाभ्यास संपन्न

रेलवे स्टेशन परिसर में ऑटो संचालन को सुव्यवस्थित करने ट्रैफिक डीएसपी ने की बैठक

मूंगफली चोरी के आरोप में युवक की हत्या

‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान की अनुकरणीय शुरुआत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एमबीबीएस इंटर्न ने की स्टाइपेंड वृद्धि की मांग
Next Article संदिग्ध हालत में श्रमिक की मौत

खबरें और भी है....

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

Popular Posts

राज्यपाल श्री डेका आज करेंगे चक्रधर समारोह का शुभारंभ
पीएम मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर सशक्त हुआ भारत- सीएम साय
बेकाबू ट्रेलर नाला में गिरा ट्रक, चालक की हुई मौत
5 कॉलोनाइजरों पर गिरी प्रशासन की गाज, 22 को समस्त दस्तावेजों के साथ एसडीएम के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश
विघ्नहर्ता श्री गणेश के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज होगी स्थापना

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?