NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > 2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़

2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज

बाउंड्रीवाल तोड़ी, किसानों की धान फसल भी की बर्बाद, निगरानी में जुटा वन अमला

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:30 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में हाथियों का दल लगातार आबादी वाले इलाकों तक पहुंच रहा है। हाथी धान की फसल को नुकसान पहुंचाने के साथ ही राइस मिल में भी घुस रहे हैं। छाल रेंज के औरानारा स्थित राइस मिल में मंगलवार रात हाथी ने घुसकर धान खाया और बाउंड्रीवाल तोड़ दी। वन विभाग सुबह नुकसान का आकलन करने में जुटा रहा।
जानकारी के अनुसार, छाल रेंज के औरानारा में संचालित राइस मिल में पिछले दो दिनों से एक हाथी लगातार पहुंच रहा है। मंगलवार रात भी हाथी ने राइस मिल में घुसकर धान खाया और बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि छाल रेंज में 9 हाथी अलग-अलग बीट के जंगलों में मौजूद हैं। वहीं, बोरो रेंज के कमोसिनडांड क्षेत्र में 16 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस दल ने 6 किसानों की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों ने सुशील खेस, रमेश खेस, बैजनाथ, मानसिंह, सुनाराम बैगा और धरमुराम के खेतों में घुसकर धान की फसल बर्बाद कर दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का आकलन शुरू किया।
धरमजयगढ़ रेंज के ढालीपारा में कजल विश्वास की धान की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। वहीं, कापू रेंज के अलोला में राधे नाग और भुडुल नाग, सोनाजारी गांव के जयमन और बाकारूमा रेंज के जामबीरा निवासी कैलू के शौचालय को भी हाथियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया।
छाल रेंजर राजेश चौहान ने बताया कि औरानारा स्थित राइस मिल में पिछले दो दिनों से एक हाथी घुस रहा है। हाथी ने वहां रखा धान खाया है और बाउंड्रीवाल को भी नुकसान पहुंचाया है। पूरे रेंज में हाथियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रभावित गांवों में लोगों को सतर्क करने के लिए मुनादी भी कराई जा रही है।

You Might Also Like

रॉंक गार्डन स्थित झरना में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत

सूने घर का ताला तोड़ कर सवा लाख की चोरी

किशोरी को भगाने वाला युवक गिरफ्तार

सिक्युरिटी गार्ड ने पेंड़ में फांसी लगाकर दी जान

अग्निदग्धा की उपचार के दौरान हुई मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन
Next Article मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?