रायगढ़। शाखी सिंह परिहार को प्रणवम् राष्ट्रीय स्तरीय नृत्य एवं संगीत समारोह में कत्थक नृत्य के क्षेत्र में ‘कला अभ्युदित’ और उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए ‘प्रणवम प्रतिभा अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। साथ ही साथ शाखी ने प्रथम स्थान हासिल किया। यह समारोह साई नृत्य नीलायम नृत्य संस्थान के द्वारा बिलासपुर में आयोजित किया गया था। इस समारोह की डारेक्टर श्वेता नायक और अरुण नायर है।