NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अतिवृष्टि से ढहा कोरवा परिवार का आशियाना
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > अतिवृष्टि से ढहा कोरवा परिवार का आशियाना
जशपुरनगर

अतिवृष्टि से ढहा कोरवा परिवार का आशियाना

रहने लायक नहीं बचा घर, शासन-प्रशासन से राहत की गुहार

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:23 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
2 Min Read

जशपुरनगर। जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम पंचायत महुवा अंतर्गत ग्राम अंबाडीपा में बुधवार सुबह लगभग 8 बजे लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण सुनील राम कोरवा का कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की एक दीवार अचानक ढह गई, जिससे खपरैल की छत भी गिर पड़ी। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मकान अब रहने योग्य नहीं बचा है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, सुनील राम कोरवा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ इसी मकान में निवासरत था। घर गड्ढे में होने के कारण लगातार बारिश से पानी जमा हो गया और दीवार कमजोर हो गई जिसके चलते उसका एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। दीवार गिरने के साथ ही खपरैल की छत भी ढह गई, जिससे परिवार का आशियाना पूरी तरह असुरक्षित हो गया। अब परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
सुनील राम कोरवा विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समुदाय से हैं और आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने प्रशासन से राहत राशि एवं आवास संबंधी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना के बाद ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीडि़त परिवार को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने और नियमानुसार आर्थिक सहायता देने की मांग की है। इस संबंध में राजस्व विभाग के उच्चाधिकारियों ने बताया कि घटना का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर क्षति का आकलन कर शासन के नियमानुसार पात्रता के अनुसार राहत राशि एवं अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी।पीएम आवास के संबंध में जानकारी लेकर आगे की कार्यवाही किए जाने की बात अधिकारी कर रहे हैं।

You Might Also Like

मारूती कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप जप्त

नाबालिक का शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार

एक पहल सशक्त जशपुर अभियान ‘नि:शक्ता से सशक्ता की ओर’

सीएम की पहल पर जिले को पहली बार मिला 61 करोड़ का सीएसआर फंड

अस्पताल प्रबंधन पर भडक़ी विधायक रायमुनि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 50 छात्राओं के कथित छेड़छाड़ और ‘बैड टच’ के आरोपों के बाद बड़ी कार्रवाई
Next Article सम्बलपुर से रायगढ़ होते हुए जबलपुर के के लिए एक फेरा चलेगी स्पेशल ट्रेन

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?