NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश
सारंगढ़

विकास कार्यों और योजनाओं का क्रियान्वयन करने कलेक्टर के निर्देश

संभावित दुर्घटना स्थल पर बेरीकेटिंग करने के निर्देश, सभी कार्यालयों में ऑनलाइन हाजिरी और ईऑफिस से डिजिटल कार्य करने के निर्देश, कलेक्टर पद्मिनी साहू ने ली समय सीमा की बैठक

lochan Gupta
Last updated: July 30, 2026 12:01 am
By lochan Gupta July 30, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के अधिकारियों की उपस्थिति में मंगलवार को आयोजित समय- सीमा की बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने लातनाला में कार बह जाने की घटना के बाद जिले में ऐसे संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सभी नालों एवं जलभराव वाले स्थानों पर बैरिकेटिंग लगाने के निर्देश दिए और कहा कि ऐसे मार्गों पर आवागमन पूर्णत: बंद रखा जाए। कोटवार के माध्यम से ऐसे स्थानों में लोगों को वहां से आना जाना रोका जाए। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक में किसानों का शत- प्रतिशत पंजीयन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश देते हुए अधिकारियों से कार्य में तेजी लाने को कहा।इसी प्रकार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों को समय- सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर ने विकसित भारत जीरामजी (मनरेगा) से ग्राम पंचायतों में स्वीकृत कार्यों के शीघ्र क्रियान्वयन एवं प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले के सभी कार्यालयों में (ब्लॉक स्तर पर भी) ऑनलाइन हाजिरी (बायोमैट्रिक और आधार बेस एप्प से) तथा पत्राचार कार्य को ई-ऑफिस के माध्यम से डिजिटल फाइलों का संचालन अनिवार्य करने, सभी अधिकारियों को ई-ऑफिस से ही फाइलें भेजने तथा सभी कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह पर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने भटगांव मंडी सचिव को कार्यालय समय में ड्यूटी करने, कौशल विकास अंतर्गत जिले के युवाओं को कौशल विकास की विभिन्न ट्रेनिंग के बैच को नियमित करने, विद्युत तार में प्रवाहित करंट से मृत गाय मालिक को आर्थिक सहायता देने, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी अधिकारी को जिले के सभी जल आवर्धन, जल जीवन मिशन से हुए गड्ढे को ठीक करने, श्रम हितग्राही का अपार आईडी बनाने, रनकोट स्कूल का सीईओ को निरीक्षण करने, पीएम आदर्श ग्राम में पूर्व जारी राशि के कार्य पूर्ण होने के बाद ही अगली राशि जारी के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने नगरपालिका सारंगढ़ के तालाबों की सफाई और देवार पारा में आधार कार्ड बनाने और मुख्यमंत्री मेडिकल (एमएमयू) वाहन से लोगों का इलाज करने के लिए शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जिले के नगरीय निकायों में सर्वे पट्टा कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में स्कूली बच्चों के जाति प्रमाण पत्र, किसानों के पीएम किसान सम्मान निधि, शासकीय विभागों के भूआबंटन, पीएम आवास, स्वच्छ भारत मिशन आदि के कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

जिला चिकित्सालय सारंगढ़ में हुई मेडिसिन विशेषज्ञ की पोस्टिंग

बिजली गुल होने से कलेक्टर कोर्ट का कार्य हुआ बाधित

एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही

मसानकूड़ा में नवीन शा. मदिरा दुकान पर रोक लगाने ग्रामीण पहुँचे कलेक्टर

सडक़ स्वीकृति को लेकर पुन: मांगी जानकारी : विधायक उत्तरी जांगड़े

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 50 हजार रुपए रिश्वत लेते कलेक्टोरेट का बाबू गिरफ्तार
Next Article मकरी का झरना पिकनिक स्पॉट नहीं, बल्कि खतरे का अखाड़ा

खबरें और भी है....

गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
प्रियदर्शी बाबा राम के संकल्प से प्रज्ज्वलित ज्ञान के दीप से मिटा अज्ञानता का अंधकार
मां शिवा स्टील प्लांट में हादसा, इंडक्शन फर्नेस में बॉयलिंग से 4 श्रमिक झुलसे, 2 की हालत गंभीर
2 रातों से राइस-मिल में घुस रहा गजराज
रायगढ़ की खिलाड़ी आनिया सिंह का 9वें हीरोज़ कप के लिए चयन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर बनोरा बना गुरु-शिष्य मिलन का संगम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?