बिलासपुर। यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन व्यवस्था के मद्देनजऱ रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन संख्या 22830/22829 शालीमार–भुज-शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के परिचालन में आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब यह ट्रेन गांधीधाम स्टेशन के स्थान पर गोपालपुर स्टेशन पर वाणिज्यिक ठहराव करते हुए संचालित की जाएगी तथा गांधीधाम स्टेशन नहीं जाएगी। इस व्यवस्था के फलस्वरूप दोनों दिशाओं में कुछ स्टेशनों के समय सारणी में भी आंशिक संशोधन किया गया है।
विवरण इस प्रकार
19 सितम्बर 2026 से (प्रत्येक शनिवार को) शालीमार से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22830 शालीमार–भुज साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस गांधीधाम स्टेशन के बदले गोपालपुर स्टेशन पर ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी गोपालपुर स्टेशन 12.35 बजे पहुंचेगी तथा 12.50 बजे प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही यह गाड़ी आंशिक समय परिवर्तन के साथ आदिपुर स्टेशन 12.58 बजे पहुंचेगी एवं 13.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा भुज स्टेशन 14.25 बजे पहुंचेगी। शेष स्टेशनों के ठहराव व समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इसी प्रकार दिनांक 22 सितम्बर 2026 से (प्रत्येक मंगलवार को) भुज से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22829 भुज–शालीमार साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस गांधीधाम स्टेशन के बदले गोपालपुर स्टेशन पर ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी गोपालपुर स्टेशन 16.09 बजे पहुंचेगी तथा 16.24 बजे प्रस्थान करेगी। इसके साथ ही यह गाड़ी आंशिक समय परिवर्तन के साथ भुज स्टेशन से 15.30 बजे रवाना होगी। आदिपुर स्टेशन 16.03 बजे पहुंचेगी तथा 16.05 बजे प्रस्थान करेगी जबकि भचाउ स्टेशन 17.04 बजे पहुंचेगी एवं 17.06 बजे प्रस्थान करेगी। शेष स्टेशनों के ठहराव व समय सारिणी पूर्ववत रहेगी।
गांधीधाम स्टेशन के जगह गोपालपुर स्टेशन पर ठहराव के साथ चलेगी भुज-शालीमार एक्सप्रेस
19 एवं 22 सितंबर से लागू होगी नई व्यवस्था, कुछ स्टेशनों के समय-सारिणी में आंशिक संशोधन



