NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: 9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > 9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी
रायपुर

9वीं-12वीं के एडमिशन-परीक्षा फॉर्म की गाइडलाइन जारी

31 अगस्त तक भरे जाएंगे नामांकन, पोर्टल दोबारा ओपन कराने पर माशिमं लगाऐगा रू.1000 एक्स्ट्रा शुल्क

lochan Gupta
Last updated: July 24, 2026 12:09 am
By lochan Gupta July 24, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक के नियमित विद्यार्थियों के प्रवेश और बोर्ड परीक्षा फॉर्म भरने संबंधी विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत स्कूलों को 31 अगस्त तक प्रवेश सूची के साथ परीक्षा और नामांकन फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा।
वहीं परीक्षा आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क 30 सितंबर तक ऑनलाइन जमा करना अनिवार्य रहेगा। मंडल ने स्पष्ट किया है कि पोर्टल लॉक (बंद) होने से पहले सभी प्रविष्टियों की अच्छी तरह जांच कर ली जाए। यदि पोर्टल दोबारा खोलने की आवश्यकता पड़ती है तो प्रति दिन 1000 रुपए विलंब शुल्क देना होगा। यह शुल्क स्कूल संस्था से लिया जाएगा और किसी भी स्थिति में विद्यार्थियों से इसकी वसूली नहीं की जाएगी। माशिमं ने निर्देश दिया है कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के नियमित विद्यार्थियों की ऑनलाइन प्रविष्टि करते समय विशेष सावधानी बरती जाए। यदि किसी छात्र की जानकारी गलत दर्ज होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित संस्था प्रमुख की होगी। मंडल ने यह भी स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं के विषयों में संशोधन 31 दिसंबर 2026 के बाद स्वीकार नहीं किए जाएंगे। गाइडलाइन के अनुसार प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट परीक्षा के अंक 31 जनवरी 2027 तक ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा। इसके बाद अंक प्रविष्टि या संशोधन के लिए केवल दो दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इस अवधि में भी पोर्टल खोलने पर प्रति दिन 1000 रुपए विलंब शुल्क देना होगा। विलंब शुल्क की गणना 31 जनवरी के बाद से की जाएगी। मंडल ने सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों को निर्देश दिया है कि प्राचार्य सहित पूरे अकादमिक स्टाफ की जानकारी भी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। यदि यह जानकारी समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो संबंधित स्कूल की प्रवेश सूची और विद्यार्थियों के परीक्षा आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं। माशिमं के अनुसार 10वीं और 12वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद 10 दिन की समय सीमा के भीतर पात्र विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा।

प्रमुख तिथियां

31 अगस्त 2026: प्रवेश सूची, नामांकन और परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि।
30 सितंबर 2026: परीक्षा आवेदन शुल्क और परीक्षा शुल्क ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि।
31 दिसंबर 2026: कक्षा 10वीं और 12वीं के विषय संशोधन की अंतिम तिथि।
31 जनवरी 2027: प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट परीक्षा के अंक ऑनलाइन दर्ज करने की अंतिम तिथि।
फरवरी 2027: बोर्ड परीक्षा की तैयारियों को देखते हुए जनवरी से प्रैक्टिकल एवं प्रोजेक्ट परीक्षाएं आयोजित होने की संभावना।

You Might Also Like

जनगणना में पिछड़े रायपुर-दुर्ग-रायगढ़ समेत शहरी जिले

सीएम साय से झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की सौजन्य भेंट

शेयर-ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, दिल्ली से 3 गिरफ्तार

तिलहन उत्पादकों को अब प्रति क्विंटल मिलेगा 1500 रुपए का अनुदान

सरकारी जमीन को नुकसान पहुंचाने वालों पर होगी एफआईआर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आईजीकेव्ही कुलपति चंदेल बने राष्ट्रीय बायोटेक पार्क समिति के सदस्य
Next Article जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल, अब पानी लाने में नहीं होता घंटों का संघर्ष

खबरें और भी है....

1 लाख रुपए रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन एसीबी के हत्थे चढ़ा
रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर-सीएम साय
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया ब्लैकमेल
मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी अभी भी अनसुलझी
अगस्त से सरकारी आफिसों के बिजली बिल होगा प्रीपेड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?