NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीए ऑफिस में 7.80 लाख की चोरी, पूर्व कर्मचारी ने दोस्त संग रची साजिश, 2 गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > सीए ऑफिस में 7.80 लाख की चोरी, पूर्व कर्मचारी ने दोस्त संग रची साजिश, 2 गिरफ्तार
रायपुर

सीए ऑफिस में 7.80 लाख की चोरी, पूर्व कर्मचारी ने दोस्त संग रची साजिश, 2 गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: July 24, 2026 12:06 am
By lochan Gupta July 24, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। सिविल लाइन इलाके में स्थित एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के कार्यालय से 7.80 लाख रुपए चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने वारदात के महज 30 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। चोरी की पूरी साजिश ऑफिस के पूर्व कर्मचारी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा कैश भी बरामद कर लिया है। आरोपियों का नाम उमेश पोर्ते और लक्ष्मीनारायण ध्रुव बताया जा रहा है।
सुंदर नगर निवासी अपर्णा नायक ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वह तारवानी एंड एसोसिएट्स में कैशियर हैं। 21 जुलाई की सुबह कार्यालय पहुंचने पर कैश काउंटर का ताला कटर से टूटा मिला। उसमें रखे 7.80 लाख रुपए गायब थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला और तारकेश्वर पटेल के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों से पूछताछ की गई। मुखबिरों को सक्रिय किया गया।
संदेह पूर्व कर्मचारी उमेश पोर्ते पर गया, जिसे ऑफिस में रखे कैश और व्यवस्था की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने उसे बिलासपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण ध्रुव के साथ मिलकर चोरी करने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पूरी 7.80 लाख रुपए कैश बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी उमेश पोर्ते के खिलाफ पहले भी बिलासपुर में मारपीट के मामले दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया है।

You Might Also Like

जीएटीई परीक्षा में हाईटेक चीटिंग का हुआ भंडाफोड़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की

कांग्रेस का हल्ला बोल प्रदर्शन, अंबेडकर चौक से राजभवन तक निकाली रैली

स्टार्टअप्स से ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले : श्री रमेन डेका

सीएम साय से एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कांग्रेस ने हमेशा दलित नेताओं का अपमान किया : गुरु पासवान
Next Article 27 तक स्कूल नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी, डीईओ को निर्देश जारी

खबरें और भी है....

1 लाख रुपए रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन एसीबी के हत्थे चढ़ा
रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर-सीएम साय
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया ब्लैकमेल
मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी अभी भी अनसुलझी
अगस्त से सरकारी आफिसों के बिजली बिल होगा प्रीपेड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?