NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ रेलवन ऐप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ रेलवन ऐप
बिलासपुर

यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ रेलवन ऐप

4.55 करोड़ डाउनलोड और प्रतिदिन औसतन 9.65 लाख टिकट बुकिंग

lochan Gupta
Last updated: July 24, 2026 12:05 am
By lochan Gupta July 24, 2026
Share
4 Min Read

बिलासपुर। भारतीय रेल यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी एवं डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों के लिए अत्याधुनिक मोबाइल एप्लीकेशन ‘रेलवन’ उपलब्ध कराई गई है, जो भारतीय रेल की विभिन्न सेवाओं को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराते हुए वन-स्टॉप डिजिटल सॉल्यूशन के रूप में कार्य कर रही है। इस ऐप के माध्यम से यात्री घर बैठे ही अनारक्षित टिकट बुक करने के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण रेल सेवाओं का भी लाभ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। अब तक इस ऐप को 4.55 करोड़ से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है। औसतन, रेलवन ऐप पर प्रतिदिन लगभग 9.65 लाख टिकट बुक किए जा रहे हैं (2.75 लाख आरक्षित और 6.89 लाख अनारक्षित)। यात्री इस ऐप का इस्तेमाल करके बहुत आसानी से आरक्षित और अनारक्षित दोनों तरह के टिकट बुक कर सकते हैं।

अनारक्षित टिकटों पर 3त्न छूट

डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने तथा नकदरहित लेन-देन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा रेलवन ऐप के माध्यम से सभी स्वीकृत डिजिटल भुगतान विकल्पों से अनारक्षित टिकट बुक करने पर 3 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है। यह छूट केवल रेलवन ऐप से बुक किए गए अनारक्षित टिकटों पर ही उपलब्ध है तथा किसी अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अथवा वेबसाइट पर लागू नहीं है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को रेलवे के आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोडऩा, डिजिटल टिकटिंग को बढ़ावा देना तथा यात्रा को अधिक सरल, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाना है। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे रेलवन ऐप डाउनलोड कर टिकटों की बुकिंग करें तथा अनारक्षित टिकटों की बुकिंग पर 3 प्रतिशत तक की छूट सहित रेलवे की अनेक डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठाएं।

रेलवन ऐप से टिकट खरीदने के लाभ

कतारों से मुक्ति: टिकट काउंटर की लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती।
समय की बचत: मोबाइल फोन से कुछ ही मिनटों में टिकट बुक हो जाता है।
सुविधाजनक यात्रा: दैनिक यात्रियों, छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए बेहद उपयोगी है।
स्टेशन पर कम भीड: डिजिटल टिकट होने से स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रित रहती है।
चिल्हर (छुट्टे पैसे) से राहत: नकद लेन-देन न होने से चिल्हर की समस्या खत्म होती है।
सुरक्षित लेन-देन: फर्जी नोटों का जोखिम नहीं रहता और भुगतान पूरी तरह पारदर्शी है।
रेलवन ऐप के माध्यम से उपलब्ध प्रमुख सुविधाएं
घर बैठे अनारक्षित टिकट (यूटीएस) की बुकिंग।
अनारक्षित टिकट बुकिंग डिजिटल भुगतान पर 3 प्रतिशत तक की छूट।
आरक्षित टिकट बुकिंग एवं पीएनआर संबंधी सुविधाएं।
ट्रेन की वास्तविक समय (लाइव) स्थिति एवं रनिंग स्टेटस की जानकारी।
शिकायत दर्ज करने एवं उसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सुविधा।
ई-कैटरिंग के माध्यम से पसंदीदा भोजन ऑर्डर करने की सुविधा।
एक ही लॉगिन से भारतीय रेल की अनेक डिजिटल सेवाओं का उपयोग।

You Might Also Like

गर्मी के मौसम में यात्रियों के सुगम और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने किए गए हैं अनेक प्रबंध

एसईसीएल में देश की 216 वीं अमृत फार्मेसी का हुआ शुभारंभ

मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की असली कुंजी हैं : मिताली राज

भारतीय रेल के इतिहास में नया कीर्तिमान

एसईसीएल में ‘वात्सल्य’ शिशु सदन का किया गया उद्घाटन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छात्रों को ढाल, कुर्सी की चाह… राहुल गांधी की सेलेक्टिव नौटंकी का भाजयुमो अध्यक्ष सुमीत ने किया पर्दाफाश
Next Article क्रेडिट कार्ड से कैश ट्रांसफर के नाम पर 70 हजार की ठगी

खबरें और भी है....

1 लाख रुपए रिश्वत लेते प्रभारी सिविल सर्जन एसीबी के हत्थे चढ़ा
रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर-सीएम साय
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को किया ब्लैकमेल
मां-बेटी हत्याकांड की गुत्थी अभी भी अनसुलझी
अगस्त से सरकारी आफिसों के बिजली बिल होगा प्रीपेड

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?