NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निरीक्षक वैभव मिश्रा ने रचा इतिहास
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > निरीक्षक वैभव मिश्रा ने रचा इतिहास
रायपुर

निरीक्षक वैभव मिश्रा ने रचा इतिहास

lochan Gupta
Last updated: July 22, 2026 12:29 am
By lochan Gupta July 22, 2026
Share
2 Min Read

रायपुर। पुलिस निरीक्षक वैभव मिश्रा ने निशानेबाजी में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित चयन प्रक्रिया के तहत जी. वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप और ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए तीन अलग-अलग स्पर्धाओं में क्वालिफाई किया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ पुलिस के करीब 26 साल के इतिहास में पहली बार दर्ज हुई है। छत्तीसगढ़ राज्य राइफल एसोसिएशन की तरफ से आयोजित राइफल और पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में वैभव मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल, 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में क्वालिफिकेशन हासिल किया। लगातार तीन इवेंट में चयन उनके तकनीकी कौशल और बेहतरीन प्रदर्शन का प्रमाण माना जा रहा है। पुलिस सेवा की चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों के बावजूद उन्होंने नियमित अभ्यास जारी रखा और सीमित समय में खुद को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार किया। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयास से कठिन लक्ष्य भी हासिल किए जा सकते हैं। अब वैभव मिश्रा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित जी.वी. मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप और ईस्ट ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि से पूरे पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है। अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे विभाग के लिए गर्व का क्षण बताया। रायपुर निवासी आरूष अखिलेश ने रायफल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रतियोगिता में 4 गोल्ड और 1 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। आरूष ने 50 मीटर पिस्टल जूनियर मेन इंडिविजुअल स्पर्धा में गोल्ड और 50 मीटर पिस्टल मेन वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। इसके अलावा 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर मेन और 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर मेन स्पर्धाओं में भी उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया।

You Might Also Like

जैतखम्भ को काटने को लेकर सतनामी समाज में आक्रोश

छत्तीसगढ़ के सीएम का ऐलान रविवार तक

सीजीएमएससी घोटाला : कारोबारी शशांक का जीजा समेत 3 अरेस्ट

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति में सिंहदेव शामिल

धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई: कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी, 14 राइस मिल सील

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 10 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के आरोप में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
Next Article डॉयल 112 के कार्यप्रणाली की रेंज आईजी ने की समीक्षा

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?