NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई
रायगढ़

क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठाने वाले ऑटो चालकों पर होगी कार्रवाई

डीएसपी ट्रैफिक की चेतावनी, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन संचालन व नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई

lochan Gupta
Last updated: July 21, 2026 12:03 am
By lochan Gupta July 21, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने स्कूल ऑटो वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान शुरू किया है। हाल के दिनों में ऑटो रिक्शा में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर परिवहन किए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस ने पहले जागरूकता और अब सख्त प्रवर्तन की रणनीति अपनाई है।
विदित हो कि 18 जुलाई (शनिवार) को डीएसपी ट्रैफिक उत्तम प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधियों एवं ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेकर बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। बैठक में ऑटो चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वे निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में न बैठाएं। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में स्कूल प्रबंधन से भी अपील की गई कि यदि कोई ऑटो चालक बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करते हुए क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। डीएसपी ट्रैफिक ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच के दौरान कोई ऑटो चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक के अगले ही दिन से यातायात पुलिस ने शहर में स्कूली ऑटो वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। यातायात थाना प्रभारी रोहित बंजारे एवं उनकी टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच करते हुए ऑटो चालकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने तथा ओवरलोडिंग नहीं करने की सख्त हिदायत दी।

You Might Also Like

मटन मुर्गा मार्केट की गंदगी से हो रही परेशानी

नवदुर्गा फ्यूल्स ने महिला कोटवार की शासकीय सेवा भूमि पर 21 बरस से कर रखा था अवैध कब्जा

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा समर कैंप का आयोजन

सडक़ हादसे में युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

राजस्थान खाटू में बाबा श्याम को रायगढ़ में होने वाले कृतार्थ कीर्तन का दिया गया निमंत्रण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मॉल में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर चोरी का खुलासा
Next Article संजय मार्केट नाला निर्माण कार्य में लापरवाही…. निगमायुक्त ने ठेकेदार को लगाई फटकार

खबरें और भी है....

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
दो सडक़ हादसों में 3 की मौत,4 घायल
कांग्रेस मुद्दाविहीन, प्रदर्शन के लिए तलाश रही मुद्दे
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधीश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?