NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पहले उगाया ढैंचा, फिर करेंगे धान की रोपाई
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पहले उगाया ढैंचा, फिर करेंगे धान की रोपाई
रायगढ़

पहले उगाया ढैंचा, फिर करेंगे धान की रोपाई

लैलूंगा के कृषक चंद्रशेखर पटेल ने 4 एकड़ में तैयार की हरी खाद, कम लागत में बेहतर उत्पादन का लक्ष्य

lochan Gupta
Last updated: July 21, 2026 12:01 am
By lochan Gupta July 21, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। खेती की बढ़ती लागत और मिट्टी की घटती उर्वरता के बीच लैलूंगा विकासखंड के प्रगतिशील कृषक चंद्रशेखर पटेल ने प्राकृतिक खेती का ऐसा मॉडल तैयार किया है, जो जिले के किसानों के लिए प्रेरणा बन रहा है। उन्होंने इस खरीफ सीजन में सुगंधित जवांफूल धान की खेती से पहले अपने चार एकड़ खेत में ढैंचा (हरी खाद) की बुवाई की। वर्तमान में खेत में खड़ा ढैंचा लगभग छह फीट ऊंचाई तक पहुंच चुका है और पूरे खेत में हरियाली की चादर बिछी हुई है।
कृषक चंद्रशेखर पटेल ने बताया कि ढैंचा को अभी लगभग 20 दिन और खेत में रहने दिया जाएगा। इसके बाद जवांफूल धान की रोपाई से दो से तीन दिन पहले ट्रैक्टर से जुताई कर पूरे ढैंचा को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। मिट्टी में दबने के बाद ढैंचा सडक़र प्राकृतिक हरी खाद में परिवर्तित हो जाएगा, जिससे खेत को भरपूर जैविक पोषण मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनके द्वारा चार एकड़ क्षेत्र में सुगंधित जवांफूल धान की खेती की जा रही है। धान की बुवाई से पहले बीज का नमक घोल विधि से शोधन किया गया है, ताकि हल्के और अनुपयोगी बीज अलग हो जाएं तथा केवल स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण बीजों का ही उपयोग किया जा सके।
चंद्रशेखर पटेल का कहना है कि खेती केवल अधिक उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि मिट्टी को स्वस्थ बनाए रखने का भी दायित्व है। यदि किसान फसल चक्र, हरी खाद, बीज शोधन और प्राकृतिक खेती की तकनीकों को अपनाएं तो कम लागत में बेहतर गुणवत्ता वाली फसल प्राप्त की जा सकती है। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ढैंचा की फसल मिट्टी में मिलाने के बाद यह प्राकृतिक उर्वरक का कार्य करती है, जिससे अगली फसल को आवश्यक पोषक तत्व सहज रूप से उपलब्ध हो जाते हैं। ढैंचा जैसी हरी खाद वाली फसलें मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ लाभकारी सूक्ष्मजीवों की संख्या में वृद्धि करती हैं। इससे मिट्टी की भौतिक, रासायनिक एवं जैविक गुणवत्ता में सुधार होता है। लगातार हरी खाद के उपयोग से रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम होती है, उत्पादन लागत घटती है तथा पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। जिले में प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि को बढ़ावा देने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। ऐसे में लैलूंगा के कृषक चंद्रशेखर पटेल का यह प्रयोग न केवल मिट्टी की सेहत सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह भी साबित करता है कि वैज्ञानिक सोच, सही योजना और प्राकृतिक संसाधनों के समुचित उपयोग से खेती को अधिक लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है।

You Might Also Like

एम.एस.पी स्टील में मनाया गया पर्यावरण दिवस

निरक्षरता की वजह से समाज मे बहुत सी विसंगतियां : ओपी चौधरी

सट्टा खाईवाल सानू पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

कालोनाईजर के खिलाफ लामबंद हुए कॉलोनीवासी

निर्दलीय गोपिका की सिलाई मशीन के पीछे कौन?

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बिहान दीदियों की इको फ्रेंडली बीज राखियों की धूम
Next Article मॉल में लगे बिजली ट्रांसफार्मर के अर्थिंग वायर चोरी का खुलासा

खबरें और भी है....

नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
दो सडक़ हादसों में 3 की मौत,4 घायल
कांग्रेस मुद्दाविहीन, प्रदर्शन के लिए तलाश रही मुद्दे
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ सहित मूलभूत समस्याओं से रूबरू हुए जिलाधीश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
नई पीढ़ी का भविष्य संवारना ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?