NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आदिशक्ति एग्रीटेक ने आयोजित किया किसान सम्मेलन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > आदिशक्ति एग्रीटेक ने आयोजित किया किसान सम्मेलन
खरसिया

आदिशक्ति एग्रीटेक ने आयोजित किया किसान सम्मेलन

सोलिस यनमार ट्रैक्टर ने किसान भाइयों को दिया खास उपहार

lochan Gupta
Last updated: July 20, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta July 20, 2026
Share
2 Min Read

खरसिया। खरसिया क्षेत्र में कृषि क्रांति और आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदिशक्ति एग्रीटेक द्वारा सोलिस यनमार ट्रैक्टर के सौजन्य से एक भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा श्याम की प्रतिमा पर माल्यार्पण और स्तुति के साथ आध्यात्मिक माहौल में हुई। इसके बाद आदि शक्ति एग्रीटेक के प्रोपराइटर सौरभ मित्तल ने छत्तीसगढ़ की परंपरा और सम्मान का प्रतीक ‘गमछा’ पहनाकर उपस्थित सभी किसान भाइयों का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर आदिशक्ति एग्रीटेक, सोलिस यनमार ट्रैक्टर शोरूम का भव्य शुभारंभ स्टेट हेड छत्तीसगढ़ केशरी नन्दन पाण्डेय, एवीपी एंड डिविड्यूजनल हेड नवनीत ययागाई, रीजनल मैनेजर सर्विस छत्तीसगढ़ बिंदराज डागर, एरिया मैनेजर अंशुमान शुक्ला की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। नए शोरूम के उद्घाटन के साथ ही ट्रैक्टर खरीदने वाले किसानों को लकी ड्रा पर्ची के माध्यम से कई आकर्षक उपहार प्रदान किए गए, जिनमें एलईडी टीवी, ट्रॉली बैग, इंडक्शन, गैस चूल्हा, इंडक्शन और मिक्सर ग्राइंडर शामिल थे। सम्मेलन में भाग लेने आए लगभग 70 किसानों के बीच पर्ची के माध्यम से एक विशेष सरप्राइज गिफ्ट भी वितरित किया गया, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे। सोलिस यनमार अंतर्राष्ट्रीय ट्रैक्टर ब्रांड का हिस्सा है, जो जापानी तकनीक और भारतीय मजबूती का बेजोड़ संगम प्रस्तुत करता है। इसके शक्तिशाली ई 3 इंजन इंजन कम ईंधन खपत (माइलेज) में ज्यादा टॉर्क और पावर प्रदान करते हैं, जिससे जुताई और भारी काम आसान हो जाते हैं।
कठिन और गीले खेतों में भी बेहतर ग्रिप और कार्यक्षमता देने के लिए इसके 4डब्ल्यूडी वेरिएंट्स काफी लोकप्रिय हैं। कंपनी अपने ट्रैक्टरों पर 5 साल की वारंटी और 500 घंटे का ऑयल चेंज इंटरवल प्रदान करती है, जिससे किसानों का मेंटेनेंस खर्च काफी कम हो जाता है। सौरभ मित्तल ने कहा कि सोलिस यनमार ट्रैक्टर्स किसानों की आय और उत्पादकता बढ़ाने में पूरी तरह सक्षम हैं और आदिशक्ति एग्रीटेक भविष्य में भी क्षेत्र के किसानों को सर्वोत्तम सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

You Might Also Like

नि:शुल्क फिजियोथेरेपी शिविर – मंजू गोयल की स्मृति में होगा आयोजन

श्री श्याम बिहारी मंदिर की 13वां स्थापना दिवस 1 मार्च 2025

गौभंडारा लगवाकर कमल गर्ग ने गौ माताओं से लिया आशीर्वाद

खरसिया की 911 छात्राओं को मिली साइकिल

सरवानी में संपन्न हुआ विज्ञान कला शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article थवाईत महिला समिति ने वन महोत्सव का किया आयोजन
Next Article स्वास्थ्य और शिक्षा को नई संबल: एनटीपीसी लारा का एकताल में बहुआयामी सीएसआर अभियान

खबरें और भी है....

पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
लगातार बारिश में भी जलभराव पर निगम कर रहा नियंत्रण
बाबाधाम जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत
दो दिन में 83.840 लीटर महुआ शराब जब्त
पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, …. विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका-सीएम साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पिछले 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश से शहर हुआ तरबतर
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?