NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आयुष्मान भारत वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ राज्य में प्रथम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > आयुष्मान भारत वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ राज्य में प्रथम
सारंगढ़

आयुष्मान भारत वय वंदन योजना में सारंगढ़-बिलाईगढ़ राज्य में प्रथम

आयुष्मान वय वंदना कार्ड से 70 वर्ष या ज्यादा आयु के बुजुर्ग को प्रतिवर्ष रू. 5 लाख तक का मुफ्त इलाज

lochan Gupta
Last updated: July 17, 2026 12:06 am
By lochan Gupta July 17, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि के साथ प्रदेश में अग्रणी बनकर उभरा है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई ‘वय वंदन योजना’ के क्रियान्वयन में सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है। यह उपलब्धि जिला प्रशासन के कुशल नेतृत्व और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता का परिणाम है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कुशल मार्गदर्शन और रणनीतिक दिशा -निर्देशों ने इस लक्ष्य को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। वहीं डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव ने सभी मैदानी अमले, मितानिनों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों को इस जीत का श्रेय दिया है। जिले की इस सफलता से न केवल स्वास्थ्य विभाग का मनोबल बढ़ा है, बल्कि यह अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा का स्रोत बन गया है। अब प्रशासन का लक्ष्य इस गति को बनाए रखते हुए अन्य स्वास्थ्य योजनाओं में भी इसी तरह की उत्कृष्टता हासिल करना है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पेंद्र वैष्णव के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जमीनी स्तर पर व्यापक कार्य योजना तैयार की। इस दौरान जिले के आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक रोशन सचदेव एव सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों के बीच बेहतरीन समन्वय देखने को मिला, जिसके परिणामस्वरूप पात्र वरिष्ठ नागरिकों का शत- प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने का लक्ष्य तेजी से पूरा किया गया। आयुष्मान वय वंदना कार्ड, आयुष्मान भारत योजना का एक विस्तार है। इसके तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आय की परवाह किए बिना प्रति वर्ष ?5 लाख तक का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिलता है। इस योजना में जिले के प्रथम आने से यह स्पष्ट है कि प्रशासन ने न केवल डेटा एंट्री, बल्कि घर- घर जाकर लाभार्थियों की पहचान करने और उन्हें कार्ड उपलब्ध कराने में भी प्राथमिकता दिखाई है। अधिकारियों का उत्साहवर्धन इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम की सराहना की है।

You Might Also Like

दीवारों पर नारा लिखकर मतदाताओं को जागरूक कर रहा जिला प्रशासन

सारंगढ़ बिलाईगढ़ की आवास पूर्ण कराने की अनोखी पहल

बावन परियों के साथ 5 जुआड़ी पकड़ाए

फाइव डे वर्किंग खत्म करने से कर्मचारियों के कार्यक्षमता होगी प्रभावित : दुबे

धारा के विपरीत दिशा में मेहनत कर आगे बढे – आनंद कुमार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पीएम श्री स्कूल में 3 साल से गायब कर्मचारी का वेतन निकालने की साजि़श?
Next Article एक्शन मोड में नजऱ आये सीईओ ऋषिकेश तिवारी

खबरें और भी है....

भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
वित्तमंत्री ओपी ने रथ परंपरा को मानव जीवन के लिए संदेश बताया
महापल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री जगन्नाथ रथयात्रा
हरि बोलो जयकारे के साथ निकली महाप्रभु की भव्य रथ यात्रा, जयकारे के साथ हुई पहंडी पूजा
मोदी के मॉडल रेंट एक्ट को छत्तीसगढ़ ने अपनाया, किराए दार मकान मालिकों दोनों पक्षों को मिलेगा लाभ-ओपी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
भगवान श्री जगन्नाथ का रथ खींचकर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?