NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सडक़-पेयजल समेत कई विकास कार्यों को मिली मंजूरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सडक़-पेयजल समेत कई विकास कार्यों को मिली मंजूरी
रायगढ़

सडक़-पेयजल समेत कई विकास कार्यों को मिली मंजूरी

एमआईसी बैठक में विकास व जनसुविधा के प्रस्तावों पर लगी मुहर

lochan Gupta
Last updated: July 15, 2026 12:32 am
By lochan Gupta July 15, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। महापौर जीवर्धन चौहान की अध्यक्षता में मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक हुई। जिसमें शहर के समग्र विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार तथा विभिन्न प्रशासनिक विषयों से जुड़े महत्त्वपूर्ण प्रस्ताव पर चर्चा कर स्वीकृति दी गई।
उल्लेखनीय है कि बैठक के दौरान शहर में आवश्यक सेवाओं की निरंतरता बनाए रखने, विभिन्न वार्डों में अधोसंरचना विकास, सडक़ निर्माण, पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण, सौंदर्यीकरण कार्यों तथा अन्य जनहित से जुड़े प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभारी निगम सचिव अनिल वाजपेई ने सभी एजेंडा प्रस्तुत किए। परिषद ने लोक कर्म विभाग में कार्यरत प्लैसमेंट कर्मचारियों की सेवाओं को निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने तक पूर्व निर्धारित दरों पर जारी रखने का एजेंडा सर्वसम्मति से पारित किया गया। वार्ड क्रमांक 09 एवं 05 में बची हुई स्वीकृत राशि से स्थल परिवर्तन कर सीसी सडक़ निर्माण कार्य कराने, खर्राघाट क्षेत्र में सौंदर्यीकरण एवं पुराने रपटा पुल के जीर्णोद्धार कार्य में आवश्यक अतिरिक्त कार्यों के भुगतान को स्वीकृत प्रदान की गई। ढिमरापुर चौक से कोतरा रोड आरओबी तक लगभग 470.41 लाख रुपए की लागत से प्रस्तावित पाइपलाइन विस्तार कार्य के लिए प्राप्त न्यूनतम निविदा दर को अनुमोदित किया गया। शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रशासनिक विषयों पर आवश्यक निर्णय किए गए। महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल विकास कार्यों को स्वीकृति देना नहीं, बल्कि प्रत्येक परियोजना को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूर्ण कर उसका लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने कहा कि स्वीकृत सभी प्रस्ताव पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए विकास कार्यों को गति दी जाएगी। उन्होंने वित्तीय अनुशासन, तकनीकी गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए शहर की आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बैठक में ये रहे शामिल

इस बैठक में प्रमुख रूप से एमआईसी सदस्य सुरेश गोयल, पंकज कंकरवाल, मुक्तिनाथ बबुआ, त्रिवेणी डहरे, अमित शर्मा, आनंद भगत सहित उपायुक्त सुतीक्षण यादव, कार्यपालन अभियंता अमौत, मृत्युश लोहिया एवं विभाग प्रमुख अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

कृष्णा स्टील से लोहे के क्रेन चक्के की चोरी

ऑनलाईन एयर गन, चाकू-छुरी मंगाने वालों पर पुलिस की नजर

अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की इकाई डभरा में 11 जनवरी को नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन

भाजपा महका मण्डल में आयोजित हुआ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर

धर्मेंद्र का निधन हिन्दी सिनेमा के युग का अंत : ओपी चौधरी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article झाडिय़ों में मिली महिला की अर्धनग्न लाश
Next Article फर्जी अंकसूची से नौकरी लगाने वाला आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

खबरें और भी है....

बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
वायरल वीडियो से बेनकाब हुई महिला व दो किशोरी की गुंडागर्दी
विज्ञान के क्षेत्र में दुनिया को भारत की प्रतिभा का लोहा मनवाया
नक्सली हत्यारे का महिमामंडल…बस्तर के 1300 शहीदों का अपमान
एनएच पर 41 से अधिक वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बेमेतरा में बनेगी प्रदेश की पहली ओपन जेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?