NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बिलासपुर में 14 अगस्त को राठौर समाज का विशाल सामाजिक महासम्मेलन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > बिलासपुर में 14 अगस्त को राठौर समाज का विशाल सामाजिक महासम्मेलन
बिलासपुर

बिलासपुर में 14 अगस्त को राठौर समाज का विशाल सामाजिक महासम्मेलन

14 अगस्त का दिन बिलासपुर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगाऔर विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन

lochan Gupta
Last updated: July 13, 2026 11:45 pm
By lochan Gupta July 13, 2026
Share
4 Min Read

अतिथि आमंत्रण के लिए समाज के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री, पूर्व मंत्री और विधायक से की सौजन्य भेंट

बिलासपुर। वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर की जयंती के उपलक्ष्य में आगामी 14 अगस्त को बिलासपुर जिले में राठौर क्षत्रिय समाज का भव्य सामाजिक महासम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर समाज में जबरदस्त उत्साह है और तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी कड़ी में समाज के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट कर उन्हें महासम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने का न्यौता दिया।
छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरेंद्र राठौर एवं राठौर क्षत्रिय समाज कल्याण समिति, जिला बिलासपुर (ग्रामीण इकाई) के अध्यक्ष श्री धनंजय सिंह राठौर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी तथा तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह से मुलाकात कर आतिथ्य स्वीकार करने का आग्रह किया।

जनप्रतिनिधियों ने की समाज के प्रयासों की सराहना

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने वीर दुर्गादास राठौर के अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस और देशभक्ति को नमन करते हुए उन्हें देश के महानतम वीरों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि औरंगज़ेब की विस्तारवादी नीतियों से मारवाड़ की रक्षा कर शिशु अजीत सिंह को सुरक्षित निकालने वाले वीर दुर्गादास का जीवन हमें कर्तव्यपरायणता की प्रेरणा देता है। भेंट के दौरान उन्होंने सामाजिक उत्थान और संगठनात्मक विस्तार पर चर्चा करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने बिलासपुर जिले में समाज द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों की सराहना की और आयोजन की सफलता के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर त्याग, बलिदान और स्वामी भक्ति की प्रतिमूर्ति थे, जिनका नाम पूरे देश में आदर से लिया जाता है। तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह ने बेहद आत्मीयता दिखाते हुए कहा, राठौर क्षत्रिय समाज मेरा अपना समाज है और यह मेरा दूसरा घर है। उनके इस बयान से प्रतिनिधिमंडल के सदस्य गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दुर्गादास जी की शौर्यगाथा युगों-युगों तक मातृभूमि के प्रति निष्ठा की प्रेरणा देती रहेगी।

14 अगस्त को रचेगा नया इतिहास- बाइक रैली और भूमिपूजन

मीडिया से चर्चा करते हुए ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष श्री धनंजय सिंह राठौर ने बताया कि 14 अगस्त का दिन बिलासपुर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर समाज द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भव्य बाइक रैली का आयोजन, विशाल सामाजिक महासम्मेलन, ऊर्जा पार्क, बिलासपुर स्थित सामाजिक भवन परिसर में सांसद निधि से स्वीकृत सभा हॉल का भूमिपूजन, लोकेश राठौर द्वारा संचालित निखिलाश्रम में सांसद निधि से बनने वाले प्रस्तावित भवन का भूमिपूजन किया जाएगा।

समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में जुटने की अपील

प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नरेंद्र राठौर ने कहा कि एक ही दिन में महासम्मेलन, रैली और विकास कार्यों का भूमिपूजन होना पूरे प्रदेश के राठौर क्षत्रिय समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सभी समाजबंधुओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने और इसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की है। प्रमुख जनप्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट के दौरान लोकेश राठौर, इंजी. नवनीत सिंह राठौर, राजकिशोर राठौर, राकेश राठौर, द्वारिका राठौर, मुकेश राठौर, अनिल राठौर, दारा सिंह राठौर, देवेन्द्र राठौर, धर्मेंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ एवं युवा सदस्य उपस्थित थे।

You Might Also Like

स्वच्छ नीर थीम पर टंकियों में पानी की जांची गई शुद्धता

मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

संविधान दिवस के अवसर पर शपथ समारोह का आयोजन

बिलासपुर में रायगढ़ की लॉ स्टूडेंट ने लगाई फांसी, पंखे से लटकी मिली लाश

आदिवासियों से बड़ा कोई हिंदू नहीं- मुख्यमंत्री साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल का किया निरीक्षण
Next Article डबल इंजन सरकार में चिकित्सा शिक्षा का ऐतिहासिक विस्तार

खबरें और भी है....

घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
जर्जर स्कूल भवन में पढऩे को मजबूर हैं विद्यार्थी, भवन की मरम्मत व शिक्षकों की व्यवस्था के निर्देश
टिटलागढ़ पैसेंजर से 2.74 लाख के जेवर पार
स्कूटी सवार युवक को गिराकर लूट
जेपीएल सहित 4 उद्योगों पर 8 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
घर में खून से लथपथ मिली युवक की लाश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?